महानतम रूसी कहानीकार एंटन चेखव के मुहावरे, में कहें तो कामायनी समूचे छायावादी आन्दोलन का- प्रधान हस्ताक्षर -हैं। जिसके प्रकाशन को अब 75 वर्ष होने को जा रहे है।
निःसंदेह कामायनी का रचनाकाल दूसरे विश्व -युद्ध से पहले का है, किन्तु किसी भी युद्धकाल में असहाय मानवता की जो भयावह स्थिति होती है, उसका पूर्ण बोध प्रसाद जी की चेतना में अंतर्भूत था।
ऋग्वेद की सुपरिचित कथा मनु -श्रद्धा के बहाने से प्रसाद जी ने सभ्यता के विनाश ( जल -प्रलय ) की भूमि पर नई सृष्टि के उदय का जो काव्य -रूपक रचा है, वह विश्व- साहित्य की अमूल्य निधि है। कामायनी के उद्देश्य को उसी के रचनाकार के शब्दों में देखिये ----
"वह कामायनी जगत की
मंगल - कामना अकेली।"
तो आइये, कामायनी के प्रकाशन के इस अमृत -महोत्सव में हम आप को सादर आमंत्रित करते है। इस लिए कि हिंदी आलोचना में अब तक के मूल्यांकनों के प्रकाश में हम सभी उन अनछुए रचना- तत्वों और मूल्यांकन -मानदंडों को सामने ला सकें, जो अब तक साहित्यिक परिदृश्य से बाहर है।
कामायनी की संरचना में प्रसाद जी ने उद्भावना का वहीं सहारा लिया है, जहां वह सहज रूप में आवश्यक है।
भारतीय मिथकों, दार्शनिक-पद्धतियों और इतिहास के संरचना-तत्वों का कवि ने अदभुत संयोजन किया है। प्रसाद जी वैदिक कर्मकांड के मानवीय पक्षों का समर्थन करते हैं, उसके पाखंड का नहीं। यहां वह बौद्ध- दर्शन के करुणावाद से व्यापक रूप में प्रभावित हैं। इस प्रभाव की अनुगूंज उनकी अनेक कविताओं और नाटकों में भी है।
कामायनी की संरचना में पशुबलि की क्रूरता को लाना कवि की व्यापक उदारता का परिचायक है। प्राचीन भारत के दो महानतम समाज सुधारकों तीर्थंकर महावीर और तथागत बुद्ध के गौरवपूर्ण अवदानों से प्रसाद जी अनन्य रूप में प्रभावित रहे। सत्ता के मद में चूर शासकों और निठल्ले पुरोहितों का गठबधन भी कवि के ध्यान
सुनील दत्ता - डॉ राम दरश सिंह
पत्रकार कवि- आलोचक
-0-0-0-0-
आप हस्तक्षेप के पुराने पाठक हैं। हम जानते हैं आप जैसे लोगों की वजह से दूसरी दुनिया संभव है। बहुत सी लड़ाइयाँ जीती जानी हैं, लेकिन हम उन्हें एक साथ लड़ेंगे — हम सब। Hastakshep.com आपका सामान्य समाचार आउटलेट नहीं है। हम क्लिक पर जीवित नहीं रहते हैं। हम विज्ञापन में डॉलर नहीं चाहते हैं। हम चाहते हैं कि दुनिया एक बेहतर जगह बने। लेकिन हम इसे अकेले नहीं कर सकते। हमें आपकी आवश्यकता है। यदि आप आज मदद कर सकते हैं – क्योंकि हर आकार का हर उपहार मायने रखता है – कृपया। आपके समर्थन के बिना हम अस्तित्व में नहीं होंगे।
मदद करें Paytm – 9312873760
Donate online –