Hastakshep.com-समाचार-Congress Seva Dal's demonstration against America,बदायूँ कांग्रेस सेवादल धरना,अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ कार्रवाई,भारतीय प्रवासियों का जबरन निर्वासन,कांग्रेस सेवादल का विरोध प्रदर्शन,

अमेरिकी कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेस सेवादल का धरना प्रदर्शन, राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन

  • अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ अमानवीय कार्रवाई पर बढ़ा विरोध
  • बदायूँ में कांग्रेस सेवादल और युवा कांग्रेस का संयुक्त प्रदर्शन

राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन, मोदी सरकार से कड़े कदम उठाने की मांग

भारतीय प्रवासियों पर अत्याचार: क्या है पूरा मामला?

बदायूँ में कांग्रेस सेवादल ने अमेरिका द्वारा भारतीयों पर अमानवीय कार्रवाई के खिलाफ प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा। जानें पूरी खबर।

बदायूँ : 8 फरवरी 2025. तय कार्यक्रम अनुसार प्रांतीय आव्हान पर सेवादल कांग्रेस एवं युवा कांग्रेस द्वारा उत्तर प्रदेश सेवादल यंग बिग्रेड के प्रदेश उपाध्यक्ष शफी अहमद के नेतृत्व में अमेरिका द्वारा भारतीय पर किया गया अमानवीय व्यवहार के विरुद्ध आरिफपुर नवादा स्थित सेवादल कांग्रेस के कैम्प कार्यालय पर धरना प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन दिया गया।

इस अवसर पर शफी अहमद ने कहा कि अमेरिकी सरकार द्वारा भारतीय प्रवासियों के अचानक और अन्यायपूर्ण निर्वासन से उत्पन्न संकट के मद्देनजर यह जरूरी हो गया है कि हम इन गंभीर अन्यायों के खिलाफ सामूहिक आवाज उठाएं। परेशान करने वाली रिपोर्ट से पता चलता है कि निर्वासित व्यक्तियों को अमानवीय हिरासत की स्थिति, यात्रा के दौरान हथकड़ी लगाए जाने और वित्तीय तबाही का सामना करने सहित गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ा है। इस तरह का व्यवहार उनकी गरिमा का घोर उल्लंघन है और यह हमारे राष्ट्र की छवि को धूमिल करता है।

इस अवसर पर शहर कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष बफाती मियां व जिला सेवादल कांग्रेस अध्यक्ष उमेन्द्र पाल शंखधार ने कहा कि इन खतरनाक घटनाओं के बावजूद केंद्र सरकार उदासीन और असहाय बनी हुई है। हमारे नागरिकों के लिए खड़े होने और मानवीय व्यवहार की मांग करने के बजाय, सरकार शर्मनाक तरीके से इन कार्यों को उचित ठहरा रही है। वैश्विक मंच पर

हमारे नागरिकों की गरिमा और अधिकारों की रक्षा करने में विफलता अक्षम्य है। यह सरकार की अपने लोगों के प्रति साहस और प्रतिबद्धता की कमी को उजागर करता है। हम सरकार की इस निष्क्रियता की घोर निन्दा करते हैं।

इस अवसर पर सेवादल कांग्रेस सहसचिव बाबू चौधरी, प्रदेश सचिव सेवादल यंग बिग्रेड फरहान हुसैन उर्फ लाल मियां चौधरी, जिला युवा कांग्रेस सचिव ठाकुर रोहित सिंह ने कहा कि यह संकट अवैध प्रवास को रोकने के लिए मजबूत नीतियों की तत्काल आवश्यकता को उजागर करता है, साथ ही विदेशों में रोजगार के लिए सुरक्षित और कानूनी रास्ते सुनिश्चित कराता है। हमें मानव तस्करी के नेटवर्क को खत्म करना चाहिए, निर्वासितों के पुनर्वास के लिए व्यापक सहायता प्रदान करनी चाहिए और अपने लोगों की सुरक्षा के लिए पारदर्शी प्रवासन ढांचे की स्थापना करनी चाहिए।

धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता सेवादल कांग्रेस जिलाध्यक्ष उमेन्द्र पाल शंखधार एवं युवा कांग्रेस जिला सचिव ठाकुर रोहित सिंह ने सयुक्त रूप से की।

इस अवसर पर सेवादल कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष संजीव यादव, जगदीश सागर, शहर अध्यक्ष सेवादल एराज चौधरी, शहर उपाध्यक्ष अकील अहमद, कलीम बेध ने इस अमानवीय व्यवहार की कड़ी निंदा कीछ इस अवसर पर मुख्य रूप से इकरार अली, अमन, वसीम, जमशेद तुर्क, अमन, हसन, फरमान, सोहिल, प्रताप सिंह, अविनेश मिश्रा, हाजी ताहिर उद्दीन, गुलफाम, शानू, अजमल आदि कांग्रेसजन मौजूद रहे। यह जानकारी एक प्रेस विज्ञप्ति में दी गई है।

Loading...