Hastakshep.com-स्वास्थ्य-Discussion on menstruation-पीरियड्स में क्या होता है ,To get relief from period cramps-Menstrual Pain Home Remedies-Period Pain Home Remedies,
पीरियड क्रैम्प्स से राहत-घरेलू उपाय पीरियड दर्द-पेनकिलर्स के बिना पीरियड दर्द-शिल्पा मित्तल न्यूट्रिशनिस्ट-पीरियड क्रैम्प्स घरेलू इलाज,
पीरियड दर्द में आराम के उपाय-रसोई के उपाय पीरियड क्रैम्प्स-पीरियड के दौरान क्या खाएं-पीरियड क्रैम्प्स और आहार-पीरियड क्रैम्प्स के लिए देसी उपाय,

Home remedies to get relief from period cramps: No need for painkillers, the solution is in your kitchen

क्या आप जानते हैं कि पीरियड क्रैम्प्स से निजात पाने के लिए (To get relief from period cramps) पेनकिलर्स की जरूरत नहीं है? घर की रसोई में मौजूद साधारण चीजें जैसे देसी घी, दही, और साबूदाना की खिचड़ी दर्द को कम कर सकती हैं। न्यूट्रिशनिस्ट शिल्पा मित्तल से जानें पीरियड के दर्द में राहत के लिए घरेलू उपाय, पेनकिलर्स के बिना पीरियड दर्द का प्रबंधन और सही आहार की जानकारी।

Menstrual Pain Home Remedies. Period Pain Home Remedies.

कुछ दिन पहले एक फिल्म आई थी पैडमैन। पैडमैन फिल्म काफी चर्चित रही। रियल स्टोरी बर बनी इस फिल्म को रील पर लगभग हर उम्र के, हर वर्ग के लोगों ने देखा। अच्छी बात ये रही कि अब पीरियड छुपाए जाने वाला या विमर्श न किया जाने वाला विषय नहीं माना जाता। अब मासिक धर्म पर चर्चा खुलकर हो रही है। विशेषज्ञ भी मानते हैं कि मासिक धर्म पर चर्चा (Discussion on menstruation) जरूरी है। हर माह कई बच्चियां और महिलाएं इस दर्द से गुजरती है। क्यों होते हैं पीरियड्स और कैसे तकरीबन 28 दिन के साइकिल में होने वाले दर्द से निजात मिल सकती है?

पीरियड्स में क्या होता है ?

पीरियड सर्कल में आपके यूटेरस के अंदर से रक्त और ऊतक (टिशू) वजाइना से बाहर निकल जाते हैं। हर माह होने वाली इस प्रक्रिया में ज्यातदातर महिलाओं को गंभीर से लेकर नॉर्मल दर्द का सामना करना पड़ता है। ऐसे में महिलाओं को अलग-अलग तरह की परेशानी आती है। कई को इसमें कमजोरी का अहसास होता है।

मूड स्विंग होना ऐसे में आम बात है। पीठ के निचले हिस्से और जांघों

में दर्द, के अलावा मितली और उल्टी, पसीना आना, चक्कर आना, सूजन और सिर दर्द जैसी समस्या होती है।

पीरियड के दौरान क्या खाएं ? पीरियड क्रैम्प्स और आहार

अब यहां यह प्रश्न उठता है कि ऐसा क्या खाना चहिए जिससे दर्द से तो निजात मिले ही साथ ही कमजोरी भी ठीक हो।

पीरियड के समय दर्द से निजात पाने के लिए क्या‍ खाएं इस पर न्यूट्रिशनिस्ट शिल्पा मित्तल का कहना है, ‘’ मेरे पास अक्सर ऐसे मरीज आते है, जो यह जानना चाहते हैं कि हम पीरियड के समय होने वाले दर्द में ऐसा क्या खाएं जिससे दर्द में आराम मिल सके। ऐसे में हम उन्हें ऐसी कई चीजों का सेवन करने के लिए कहते हैं जो आपके रसोईघर में ही मौजूद हैं।‘’

न्यूट्रिशनिस्ट्स के मुताबिक पीरियड में देसी घी बहुत अच्छा काम करता है। दही के अलावा इसमें साबूदाना की खिचड़ी भी बेहद आराम देती है। इसमें साबूदाना की कांजी भी अपना काम करती है।

पीरियड्स के लिए कांजी कैसे बनाएं?

कांजी बनाने के लिए आपको साबूदाना 2 से 3 घंटों के लिए भिगोकर रखना है, फिर उसे उबालकर उसमें जीरा, नमक, नीबू डालकर लेने से भी पीरियड के दर्द में आराम मिलता है। इसके अलावा घी और जीरे के पाउडर को मिलाकर लेने से भी आराम मिलता है।

पीरियड क्रैम्प्स के लिए देसी उपाय
  1. न्यूट्रिशनिस्ट्स के मुताबिक पीरियड से पहले जहां तक हो सके, संतुलित आहार ही लें। फास्ट फूड से परहेज करें तो अच्छा हो। जहां तक संभव हो सके हाई प्रोटीन डाइट पर ही रहें। न्यूट्रिशनिस्ट्स के मुताबिक ऐसे में कमजोरी न आए इसके लिए सत्तू पराठा, पनीर, दालें, फलियां, दूध, दही खाने की सलाह दी जाती है। अगर नॉनवेज खा रहे हैं उसमें अंडे, चिकन और मछली खाने की सलाह भी दी जाती है। घी, अलसी, बादाम, अखरोट और चिया बीज भी इसमें अच्छे माने जाते हैं।

कुल मिलाकर राय यही है कि आहार, व्यवहार (खाने की च्वाइस को लेकर) उचित होगा तो परिणाम भी क्रैम्प्स से जूझ रही महिलाओं के लिए सर्वोत्तम होगा। भोजन में शुद्धता का ख्याल रखें और हर 3-4 घंटे में कुछ हेल्दी खाते रहें तो राहत मिल सकती है।

 

Loading...