क्या आप जानते हैं कि पीरियड क्रैम्प्स से निजात पाने के लिए (To get relief from period cramps) पेनकिलर्स की जरूरत नहीं है? घर की रसोई में मौजूद साधारण चीजें जैसे देसी घी, दही, और साबूदाना की खिचड़ी दर्द को कम कर सकती हैं। न्यूट्रिशनिस्ट शिल्पा मित्तल से जानें पीरियड के दर्द में राहत के लिए घरेलू उपाय, पेनकिलर्स के बिना पीरियड दर्द का प्रबंधन और सही आहार की जानकारी।
Menstrual Pain Home Remedies. Period Pain Home Remedies.
कुछ दिन पहले एक फिल्म आई थी पैडमैन। पैडमैन फिल्म काफी चर्चित रही। रियल स्टोरी बर बनी इस फिल्म को रील पर लगभग हर उम्र के, हर वर्ग के लोगों ने देखा। अच्छी बात ये रही कि अब पीरियड छुपाए जाने वाला या विमर्श न किया जाने वाला विषय नहीं माना जाता। अब मासिक धर्म पर चर्चा खुलकर हो रही है। विशेषज्ञ भी मानते हैं कि मासिक धर्म पर चर्चा (Discussion on menstruation) जरूरी है। हर माह कई बच्चियां और महिलाएं इस दर्द से गुजरती है। क्यों होते हैं पीरियड्स और कैसे तकरीबन 28 दिन के साइकिल में होने वाले दर्द से निजात मिल सकती है?
पीरियड सर्कल में आपके यूटेरस के अंदर से रक्त और ऊतक (टिशू) वजाइना से बाहर निकल जाते हैं। हर माह होने वाली इस प्रक्रिया में ज्यातदातर महिलाओं को गंभीर से लेकर नॉर्मल दर्द का सामना करना पड़ता है। ऐसे में महिलाओं को अलग-अलग तरह की परेशानी आती है। कई को इसमें कमजोरी का अहसास होता है।
मूड स्विंग होना ऐसे में आम बात है। पीठ के निचले हिस्से और जांघों
अब यहां यह प्रश्न उठता है कि ऐसा क्या खाना चहिए जिससे दर्द से तो निजात मिले ही साथ ही कमजोरी भी ठीक हो।
पीरियड के समय दर्द से निजात पाने के लिए क्या खाएं इस पर न्यूट्रिशनिस्ट शिल्पा मित्तल का कहना है, ‘’ मेरे पास अक्सर ऐसे मरीज आते है, जो यह जानना चाहते हैं कि हम पीरियड के समय होने वाले दर्द में ऐसा क्या खाएं जिससे दर्द में आराम मिल सके। ऐसे में हम उन्हें ऐसी कई चीजों का सेवन करने के लिए कहते हैं जो आपके रसोईघर में ही मौजूद हैं।‘’
न्यूट्रिशनिस्ट्स के मुताबिक पीरियड में देसी घी बहुत अच्छा काम करता है। दही के अलावा इसमें साबूदाना की खिचड़ी भी बेहद आराम देती है। इसमें साबूदाना की कांजी भी अपना काम करती है।
कांजी बनाने के लिए आपको साबूदाना 2 से 3 घंटों के लिए भिगोकर रखना है, फिर उसे उबालकर उसमें जीरा, नमक, नीबू डालकर लेने से भी पीरियड के दर्द में आराम मिलता है। इसके अलावा घी और जीरे के पाउडर को मिलाकर लेने से भी आराम मिलता है।
कुल मिलाकर राय यही है कि आहार, व्यवहार (खाने की च्वाइस को लेकर) उचित होगा तो परिणाम भी क्रैम्प्स से जूझ रही महिलाओं के लिए सर्वोत्तम होगा। भोजन में शुद्धता का ख्याल रखें और हर 3-4 घंटे में कुछ हेल्दी खाते रहें तो राहत मिल सकती है।