कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने संविधान रक्षक अभियान में बीजेपी पर कसा तंज, कहा- बीजेपी संविधान की भक्षक
नई दिल्ली, 26 नवंबर 2024. दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित संविधान रक्षक अभियान में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर हमला बोलते हुए उसे संविधान का भक्षक करार दिया। खड़गे ने बीजेपी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर आरोप लगाते हुए कहा कि इन दलों और उनके पूर्वजों ने हमेशा संविधान का विरोध किया है।
खड़गे ने कहा, "बीजेपी के राज में न तो बोलने की आजादी है और न ही धार्मिक स्वतंत्रता है। ये लोग केवल काटो-बांटो की राजनीति करते हैं। इनके शासन में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार होते हैं, आदिवासियों पर अपमानजनक हमले किए जाते हैं और दलितों के साथ भेदभाव होता है।" उन्होंने बीजेपी को संविधान का रक्षक नहीं बल्कि भक्षक बताया और यह भी कहा कि संविधान की रक्षा करना हर भारतीय का कर्तव्य है।
कांग्रेस अध्यक्ष ने इस दौरान बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के योगदान को याद करते हुए कहा, "संविधान सभा में कांग्रेस का प्रचंड बहुमत था और डॉ. अंबेडकर ने संविधान के निर्माण में अहम भूमिका निभाई।"
उन्होंने अंबेडकर के एक उद्धरण को भी साझा किया, जिसमें अंबेडकर ने संविधान निर्माण की प्रक्रिया और अपनी जिम्मेदारी को स्वीकार किया था। अंबेडकर ने कहा था, "मैं संविधान सभा में इस उद्देश्य
खड़गे ने कहा कि बाबासाहेब के दिए गए संविधान की रक्षा करना हर भारतीय की जिम्मेदारी है और कांग्रेस पार्टी इसे हर कीमत पर बचाए रखेगी।