संजय राउत ने राहुल गांधी को INDIA गठबंधन का बड़ा नेता बताया और कांग्रेस को विपक्ष में एक मजबूत भूमिका निभाने की सलाह दी। उन्होंने AAP और कांग्रेस की चुनावी रणनीति की गलतियों पर भी खुलकर बात की और भाजपा को तानाशाही प्रवृत्ति वाली पार्टी करार दिया।
नई दिल्ली, 10 फरवरी 2025. इंडिया गठबंधन को लेकर शिवसेना (UBT) के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस गठबंधन की सबसे बड़ी और राष्ट्रीय पार्टी है, इसलिए उसकी जिम्मेदारी बनती है कि वह सभी दलों को साथ लेकर चले।
राहुल गांधी को लेकर राउत ने कहा:
"राहुल गांधी हमारे नेता हैं। बड़े सदस्य की जिम्मेदारी होती है कि सबको साथ लेकर आगे बढ़े।"
AAP और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर हुई ग़लती का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि अगर दोनों दल साथ बैठकर चर्चा करते तो चुनावी नतीजे अलग हो सकते थे।
राउत ने AAP और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे पर सहमति न बनने को एक बड़ी चूक बताया। उन्होंने कहा कि गठबंधन में अहंकार नहीं होना चाहिए और आपसी सहमति से ही विपक्ष भाजपा को हरा सकता है।
राउत ने कहा:
"अगर AAP और कांग्रेस एक साथ चुनाव लड़ते तो बीजेपी को उतनी सीटें नहीं मिलतीं। भाजपा चाहती है कि हम आपस में लड़ें, लेकिन हमें इससे बचना होगा।"
राउत ने यह भी स्पष्ट किया कि शिवसेना (UBT) MVA गठबंधन के रूप में महाराष्ट्र में कांग्रेस और NCP के साथ मजबूती से खड़ी है और आगे भी गठबंधन की राजनीति को प्राथमिकता दी जाएगी।
भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर तीखा हमला बोलते संजय राउत ने हुए कहा कि भाजपा की सत्ता केवल अस्थायी है। उन्होंने कहा:
"बीजेपी कोई
उन्होंने यह भी कहा कि विपक्ष को मिलकर भाजपा की तानाशाही सरकार के खिलाफ लड़ना होगा, वरना लोकतंत्र को नुकसान होगा।
संजय राउत ने यह भी कहा कि INDIA गठबंधन बना रहेगा और भविष्य में और मजबूत होगा। उन्होंने भरोसा जताया कि आगामी चुनावों में विपक्षी दल एकजुट होकर भाजपा को चुनौती देंगे।
क्या राहुल गांधी विपक्ष का चेहरा होंगे? इस सवाल पर उन्होंने कहा कि इस पर गठबंधन में चर्चा होगी, लेकिन कांग्रेस को अपने "बड़े भाई" की भूमिका को जिम्मेदारी से निभाना होगा।
Web Title: Sanjay Raut's big revelation! He called Rahul Gandhi the leader of the INDIA alliance