Hastakshep.com-स्वास्थ्य-National Nutrition Week 2024-विटामिन बी-12 की कमी,
विटामिन बी-12 के लक्षण,
विटामिन बी-12 की बीमारियां,
राष्ट्रीय पोषण सप्ताह,
विटामिन बी-12 के स्रोत,
विटामिन बी-12 की कमी से एनीमिया,
स्वास्थ्य और पोषण,
विटामिन बी-12 सप्लीमेंट्स,विटामिन बी-12 की कमी के स्वास्थ्य पर प्रभाव ,

विटामिन बी-12 की कमी: जानें इससे होने वाली बीमारियां और उपाय | राष्ट्रीय पोषण सप्ताह 2024

भारत में राष्ट्रीय पोषण सप्ताह के दौरान जानें विटामिन बी-12 की कमी के लक्षण और इससे जुड़ी बीमारियों के बारे में। स्वस्थ रहने के लिए आवश्यक जानकारी प्राप्त करें।

राष्ट्रीय पोषण सप्ताह और विटामिन बी-12 की महत्ता

नई दिल्ली, 04 सितंबर 2024 : विटामिन बी-12 हमारे शरीर के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और इसकी कमी से कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। हर साल भारत में 1 सितम्बर से 7 सितम्बर तक 'राष्ट्रीय पोषण सप्ताह' के दौरान लोगों को सही पोषण की जानकारी दी जाती है। इस विशेष सप्ताह के दौरान, हम विटामिन बी-12 की कमी और इसके प्रभावों पर ध्यान केंद्रित करेंगे।

विटामिन बी-12 की कमी : एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या

हमारे शरीर के लिए विटामिन बी-12 बेहद जरूरी है। अगर आपके शरीर में विटामिन बी-12 संपूर्ण मात्रा में नहीं है तो आप कई तरह की बीमारियों के शिकार हो सकते हैं।

विशेषज्ञों ने राष्ट्रीय पोषण सप्ताह के दौरान विटामिन बी-12 की कमी के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभावों की चर्चा की है। विटामिन बी-12, ब्लड सेल्स और डीएनए निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह विटामिन हमारे शरीर द्वारा नहीं बनाया जा सकता, इसलिए इसे आहार के माध्यम से प्राप्त करना आवश्यक है।

विटामिन बी-12 की नॉर्मल रेंज

पुरुष और महिला में 200 pg/mlऔर 900 pg/ml के बीच विटामिन होता है। यह विटामिन बी-12 के नॉर्मल लेवल में आता है।

वहीं अगर बड़ी उम्र के लोगों की बात करें तो इसका लेवल 300 से 350 pg/ml के बीच का होता है।

विटामिन बी-12 की कमी के लक्षण

विटामिन बी-12 से जुड़ी सभी प्रकार की जानकारी के लिए दिल्ली के ईएसआईसी (इंदिरा गांधी) अस्पताल झिलमिल

के सीनियर रेजिडेंट डॉ. युगम प्रसाद शांडिल्य ने बताया कि किन लोगों को विटामिन बी-12 की समस्या है इसे जानने के लिए उसके लक्षणों पर ध्यान देना बेहद जरूरी है। ऐसे में इसकी कमी से हाथों में झनझनाहट रहना, मुंह में अल्सर आ जाना, बहुत थकान या कमजोरी महसूस होना और एंजाइटी जैसे लक्षण शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि ऐसे में मरीज को सिरदर्द, बेहोशी महसूस होना जैसी समस्याएं भी आ सकती है। आगे कहा कि इसके अलावा इस विटामिन की कमी से हाथ-पैरों में दर्द के साथ देखने में थोड़ी सी परेशानी आती है। ऐसे में एनीमिया और दिमाग से जुड़ी बीमारियां भी हो सकती है। इसमें हड्डियां कमजोर होने जैसी समस्याएं भी आती है।

डॉ. युगम प्रसाद शांडिल्य ने बताया कि ऐसे में ज्यादातर मरीज का डाइजेशन सहीं नही रहता, उन्हें खाना पचाने में काफी परेशानी आती है।

विटामिन बी-12 के प्राकृतिक स्रोत और आहार में शामिल करने के तरीके

शरीर में विटामिन बी 12 की कमी को पूरा करने के लिए कई घेरलू चीजों को लिया जा सकता है। इसमें मीट (विशेष रूप से पोर्क, लिवर और अन्य अगों के मीट में), अंडे, फोर्टिफाइड अनाज, दूध, क्लैम्स आहार, ऑइस्टर, टूना और सैल्मन विटामिन बी- 12 के अच्छे स्रोत माने जाते हैं।

इस जानकारी के माध्यम से आप विटामिन बी-12 की कमी के स्वास्थ्य पर प्रभाव को समझ सकते हैं और अपने पोषण की आदतों में सुधार कर सकते हैं।

Vitamin B-12 deficiency: Know the diseases caused by it and remedies | National Nutrition Week 2024

Loading...