Hastakshep.com-देश-Abhijeet Banerjee-abhijeet-banerjee-Esther Duflo-esther-duflo-Michael Kramer-michael-kramer-Nobel Prize for Economics-nobel-prize-for-economics-अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार-arthshaastr-kaa-nobel-purskaar

अभिजीत बनर्जी, एस्थर डुफलो और माइकल क्रेमर को मिला अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार Abhijeet Banerjee, Esther Duflo and Michael Kramer received the Nobel Prize for Economics

नई दिल्ली,  14 अक्तूबर 2019 । भारतीय मूल के अभिजीत बनर्जी, उनकी पत्नी एस्थर डुफलो और माइकल क्रेमर को अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार मिला है। उन्हें वैश्विक गरीबी को कम करने के लिए किए गए अपने कामों के लिए नोबेल से सम्मानित किया गया।

अभिजीत बनर्जी ने जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है।

अभिजीत बनर्जी वर्तमान में फोर्ड फाउंडेशन इंटरनेशनल की ओर एमआईअी में इकोनॉमिक्स के प्रोफेसर हैं। नोबेल पुरस्कार विजेता बनर्जी, कोलकाता यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से परास्नातक हैं। अभिजीत बनर्जी ने 1988 में हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से पीएचडी की थी।

अर्थशास्त्र का नोबेल जीतने वाले अभिजीत बनर्जी कोलकाता के रहने वाले हैं। उनके पिता दीपक बनर्जी भी बड़े अर्थशास्त्री रहे हैं। गरीबी उन्मूलन के लिए शोध किया और किताबें लिखीं 2019 के कांग्रेस के घोषणापत्र में गरीबी उन्मूलन से जुड़ी योजनाओं का खाका तैयार करने में अहम भूमिका रही।

अभिजीत की किताब जगरनॉट जल्द आने वाली है। अभिजीत से पहले भारतीय मूल के अमर्त्य सेन को 1998 अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार मिला था।

Topics - Esther Duflo, Nobel Prize 2019, Nobel Prize, abhijeet banerjee, amartya sen, nobel prize in economics 2019,
abhijit banerjee nobel, economics nobel prize 2019, Abhijit Banerjee,

Loading...