Hastakshep.com-समाचार-चंद्रशेखर रावण-cndrshekhr-raavnn-जलवायु परिवर्त-jlvaayu-privrt-भाकपा (माले)-bhaakpaa-maale-भीम आर्मी-bhiim-aarmii

CPI (ML) condemns the murderous attack on Bhim Army chief Chandrashekhar Ravan

लखनऊ, 29 जून। भाकपा (माले) ने भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर रावण पर सहारनपुर में जानलेवा हमले की कड़ी निंदा की है। पार्टी ने कहा है कि  घटना को अंजाम देने वाले अपराधी फौरन गिरफ्तार किये जायें और मामले की उच्च स्तरीय जांच हो। 

राज्य सचिव सुधाकर यादव ने बुधवार देर रात जारी बयान में कहा कि योगी सरकार की कानून व्यवस्था फेल है। प्रदेश में अपराध-मुक्त माहौल होने के सरकार के दावों को अपराधी अंगूठा दिखा रहे हैं। दलितों, महिलाओं पर हमलों की बाढ़ आई है। अब दलित नेताओं की हत्या की कोशिश हो रही है। चंद्रशेखर पर गोलियों से हुआ हमला यही दिखाता है। इसके पहले पुलिस अभिरक्षा में प्रयागराज में दोहरा हत्याकांड हो चुका है। प्रदेश में कानून नहीं आतंक का राज है।