Hastakshep.com-देश-Corona virus In India-corona-virus-in-india-कोरोना की दूसरी लहर-koronaa-kii-duusrii-lhr-लॉकडाउन-lonkddaaun

Delhi: There will be a strict lockdown for a week, the metro will also be closed till May 17

नई दिल्ली, 09 मई 2021. कोरोना की दूसरी लहर कहर बरपा रही है, इस बीच दिल्ली में अगले सोमवार 17 मई सुबह 5 बजे तक के लिए ही लॉकडाउन बढ़ाया गया है। इस बार लॉकडाउन और अधिक सख्ती से लागू किया जाएगा। दिल्ली में अब लॉकडाउन के दौरान मेट्रो चलना भी बंद हो जाएगी।

जी हां आज रविवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने साफ कहा कि 17 मई तक लॉकडाउन सख्ती से लागू किया जागा और इस दौरान मेट्रो भी बंद रहेंगी।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा 20 अप्रैल से लगे लॉकडाउन की वजह से कोरोना कुछ धीमा पड़ा, पॉजिटिविटी रेट जो 26 अप्रैल को 35% था अब कम होकर 23% पर आ गया है। इस लॉकडाउन में सहयोग के लिए सभी दिल्ली वालों का धन्यवाद।

उन्होंने आगे कहा हमने लॉकडाउन को संसाधनों को मज़बूत करने के लिए इस्तेमाल किया। कई जगह ऑक्सीजन बेड्स तैयार किए गए, लेकिन दिक्कत ऑक्सीजन सप्लाई की आई।  सुप्रीम कोर्ट और दिल्ली हाई कोर्ट के आदेशों के बाद केन्द्र सरकार का भी ऑक्सीजन सप्लाई में सहयोग मिला, और ऑक्सीजन की SOS Calls में कमी आयी है।

अतं में लॉकडाउन को ऐलान करते हुए मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा दिल्ली में लॉकडाउन एक सप्ताह और जारी रहेगा, पहले से सख्त होंगे नियम। दिल्ली की जनता और तमाम लोगों से मिले फीडबैक के आधार पर हमने ये फैसला लिया  है।

सीएम केजरीवाल ने कहा 'ये वक्त ढिलाई बरतने का नहीं है, जान है तो जहान है, बाकि काम बाद में कर लेंगे पहले जीवन सुरक्षित

करना जरूरी।

उन्होंने कहा दिल्ली में लॉकडाउन को एक हफ़्ते के लिए बढ़ाया जा रहा है, लॉकडाउन अगले सोमवार सुबह 5 बजे तक लागू रहेगा। दिल्ली में कल से मेट्रो चलना बंद होगी।

https://twitter.com/ArvindKejriwal/status/1391279392978915330