Hastakshep.com-देश-Parliament-parliament-ईवीएम-iiviiem-दिग्विजय सिंह-digvijy-sinh-फेसबुक-phesbuk-लोकसभा-loksbhaa

मतपत्र से मतदान नहीं हुए तो 2024 का चुनाव अंतिम होगा : दिग्विजय सिंह

दिग्विजय सिंह ने ईवीएम पर उठाए सवाल | Digvijay Singh raised questions on EVMs

नई दिल्ली, 31 अगस्त. मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह (Former Chief Minister of Madhya Pradesh and senior Congress leader Digvijay Singh) ने चुनाव में ईवीएम के उपयोग पर सवाल उठाए हैं और कहा है कि अगर मतपत्र की तरफ वापस नहीं लौटे तो वर्ष 2024 में होने वाला संसद का चुनाव आखिरी चुनाव हो सकता है।

कांग्रेस नेता ने ने सोमवार को ट्वीट करते हुए ब्रिटिश लेखक केरोल जेने केडवाल्डर के बयान पर सहमति जताते हुए कहा, आप बिलकुल सही कह रही हैं मैडम, भारत में ईवीएम टेक्नोलॉजी के माध्यम से संसद चुनाव में बड़े पैमाने पर धांधली करके भारतीय लोकतंत्र को नष्ट किया जा रहा है। वर्ष 2024 के संसद (लोकसभा) का चुनाव भारत का आखिरी चुनाव हो सकता है। अगर हम भारतीय, मतपत्र के लिए वापस जाने के लिए नहीं उठते हैं।

Facebook is a deadly global force destroying liberal democracy.

ब्रिटिश लेखक केरोल जेने केडवाल्डर (Carole Cadwalladr) के उस बयान को भी दिग्विजय सिंह ने टैग किया है जिसमें वे कह रही हैं कि फेसबुक एक घातक वैश्विक शक्ति है जो उदार लोकतंत्र को नष्ट कर रही है।