दिन भर की बड़ी ख़बरें | 15 जुलाई 2025 | समाचार बुलेटिन (हिंदी)

  • Top 10 News headlines on 15 July 2025.
  • 16 जुलाई की स्कूल असेंबली के लिए प्रमुख हेडलाइंस पढ़ें
  • दिन भर की बड़ी खबरें: 15 जुलाई 2025 का प्रमुख समाचार बुलेटिन
  • आइए डालते हैं नज़र आज 15 जुलाई 2025 की देश की सबसे अहम सुर्ख़ियों पर:

15 जुलाई 2025 की हेडलाइंस

कांग्रेस की प्रेस वार्ता — सुप्रिया श्रीनेत ने उठाए गंभीर सवाल

कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने नई दिल्ली स्थित नई एआईसीसी मुख्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए मोदी सरकार पर राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता करने के गंभीर आरोप लगाए।

सुप्रिया श्रीनेत की प्रेस कान्फ्रेंस के प्रमुख बिंदु :

पहलगाम आतंकी हमला (85 दिन बाद भी कोई गिरफ्तारी नहीं)

85 दिन पहले हुए हमले में 28 लोगों की मौत हुई थी।

अब तक किसी आतंकवादी की गिरफ्तारी या शिनाख्त नहीं हो पाई।

सवाल उठे कि आतंकियों को पहलगाम की जानकारी कैसे थी।

सेना के उप प्रमुख की टिप्पणी

ले. जनरल राहुल आर. सिंह ने कहा: "हम पाकिस्तान और चीन दोनों से लड़ रहे थे"।

चीन ने पाकिस्तान को रीयल-टाइम इंटेलिजेंस और हथियार मुहैया कराए।

एस. जयशंकर की चीन यात्रा पर सवाल

विदेश मंत्री जयशंकर चीन में राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मिले।

ऐसे वक्त में जब चीन पाकिस्तान का साथ दे रहा है, यह मुलाकात सवालों के घेरे में है।

जासूसी के आरोप में पकड़ी गई ज्योति मल्होत्रा

खुद को हरियाणा BJP की सदस्य बताने वाली व्लॉगर।

पाकिस्तान हाई कमीशन और ISI एजेंट्स से संपर्क, सीमा पार जाकर पाकिस्तान यात्रा।

BJP के कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया, 'वंदे भारत' उद्घाटन में मौजूदगी।

चीन से बढ़ती भारत की निर्भरता पर चिंता

व्यापार घाटा 100 बिलियन डॉलर पार।

चीन ने कई संवेदनशील वस्तुओं का भारत को निर्यात रोक दिया।

सीमा पर भारत की स्थिति कमजोर, कई बफर जोन भारतीय क्षेत्र में बने।

मोदी सरकार की चीन पर नरमी पर सवाल

मोदी का शी जिनपिंग से बार-बार मिलना, 'लाल आंख' की बजाय 'लाल कालीन' बिछाने का आरोप।

राहुल गांधी की चेतावनियों की अनदेखी।

BJP से जुड़े संदिग्धों के उदाहरण

ध्रुव सक्सेना (BJP IT सेल) पर ISI से संबंध का आरोप।

DRDO अधिकारी प्रदीप कुरुलकर की जासूसी में गिरफ्तारी।

भाजपा नेताओं के पाकिस्तान से संपर्कों और जासूसी मामलों में चुप्पी।

कांग्रेस की मांगें :

  • पहलगाम हमले के दोषियों की गिरफ्तारी हो।
  • विदेश मंत्री और प्रधानमंत्री चीन से रिश्तों पर संसद में जवाब दें।
  • ज्योति मल्होत्रा के BJP से कथित संबंधों पर स्पष्टता दी जाए।
  • सरकार पाकिस्तान और चीन से देश की सुरक्षा के साथ किए गए समझौतों पर सफाई दे।

सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि भारत की जनता को जवाब चाहिए कि जब सेना चीन और पाकिस्तान की मिलीभगत की बात कर रही है, तो मोदी सरकार चीन से रिश्ते सुधारने और चुप्पी साधने में क्यों लगी है। वहीं BJP से जुड़े लोगों पर लगे जासूसी के आरोपों पर भी सरकार की जवाबदेही तय होनी चाहिए।

बिहार में कानून-व्यवस्था को लेकर 'गुंडाराज' के लगे पोस्टर, आठ हत्याओं का जिक्र

बिहार की कानून-व्यवस्था को लेकर राजद से लेकर कांग्रेस समेत कई विपक्षी दल लगातार प्रदेश में हो रही आपराधिक घटनाओं को लेकर सरकार को घेर रहे हैं। इस बीच, पटना के कई चौक-चौराहों पर 'बिहार में गुंडाराज' के पोस्टर लगाए गए हैं, जिसमें आठ हत्याकांडों का जिक्र है।

पटना के जेपी गोलंबर, इनकम टैक्स चौराहा, वीरचंद पटेल रोड, बोरिंग रोड चौराहा सहित अन्य स्थानों पर लगे ये पोस्टर किसके द्वारा लगाए गए हैं, इसका जिक्र इन पोस्टर में नहीं किया गया है। पोस्टर के बीच में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की तस्वीर है और लिखा गया है, 'बिहार में गुंडाराज', कारोबारियों पर कहर।'

ओडिशा में छात्रा की मौत पर बवाल : विपक्ष का सरकार पर हमला, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग

ओडिशा के बालासोर जिले स्थित फकीरमोहन कॉलेज की 28 वर्षीय छात्रा की मौत से पूरे राज्य में हड़कंप मच गया है। इस घटना के बाद विपक्षी दलों ने भाजपा नेतृत्व वाली ओडिशा सरकार पर जुबानी हमला किया। कांग्रेस और सीपीआई (एम) ने इसे सामाजिक न्याय और महिला सुरक्षा के प्रति सरकार की विफलता बताया है।

ओडिशा में कांग्रेस विधायक दल के नेता रामचंद्र कदम ने घटना को अत्यंत दुखद बताते हुए कहा कि ओडिशा में महिलाओं की सुरक्षा की स्थिति चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि "डबल इंजन सरकार" के शासन में जंगल राज कायम हो गया है। हमने विधानसभा में बार-बार महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा का मुद्दा उठाया, लेकिन सरकार ने कोई ध्यान नहीं दिया। मुख्यमंत्री से लेकर शिक्षा मंत्री, कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक तक, सभी को इस मामले की जानकारी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।" उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री के तत्काल इस्तीफे की मांग की।

सीपीआई(एम) के ओडिशा राज्य सचिव सुरेश चंद्र पाणिग्रही ने भी इस घटना की कड़ी निंदा की। उन्होंने इसे "नैतिक पतन" और "संस्थागत विफलता" का परिणाम बताते हुए कहा कि यह आत्महत्या नहीं, बल्कि सिस्टम की हत्या है। कॉलेज के प्राचार्य और लेक्चरर की लापरवाही के साथ-साथ जिला प्रशासन और सरकार की उदासीनता इस घटना के लिए जिम्मेदार है।

पाणिग्रही ने कहा कि उच्च शिक्षा मंत्री को नैतिक आधार पर तुरंत इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पिछले एक साल में मोहन माझी सरकार महिलाओं, आदिवासियों और प्रवासी मजदूरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में पूरी तरह विफल रही है।

कन्हैया ने बिहार सरकार की कुर्सी छीन लेने का किया आव्हान

कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने आज दिल्ली में एक प्रेस कान्फ्रेंस कर बिहार सरकार पर तगड़ा हमला बोला। कन्हैया कुमार ने कहा-

"सुशासन के तमाम दावों के बावजूद बिहार में कोई ऐसा दिन नहीं बीतता, जब गोलियां न चलें।

राज्य में ऐसा कोई शहर नहीं है, जहां गोलियां न चल रही हों। अपराधी खुले तौर पर अपराध कर रहे हैं और बिहार के डिप्टी सीएम बेशर्मी के साथ कहते हैं कि 'ऑर्गनाइज्ड क्राइम' खत्म हो गया है।

बिहार में जो अपराध की स्थिति है, उससे पता चलता है कि ये 'डबल इंजन' एक-दूसरे की उल्टी दिशा में चल रहे हैं। इस सरकार का पूरा फोकस बिहार के लोगों को लूटना है, जो कि बेदह चिंताजनक है।

मैं, बिहार के लोगों से कहना चाहता हूं, जिस सरकार को आपकी चिंता न हो, उसकी कुर्सी छीन लीजिए।"

राहुल गांधी को मिली जमानत

लखनऊ में एक एमपी-एमएलए विशेष मजिस्ट्रेट कोर्ट ने आज लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को उनकी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान भारतीय सैनिकों के खिलाफ कथित रूप से अपमानजनक बयान देने के मामले में जमानत दे दी।

'उदयपुर फाइल्स' पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची की सुप्रीम कोर्ट पीठ कल 'उदयपुर फाइल्स' फिल्म से संबंधित याचिकाओं पर सुनवाई करेगी।

निर्माता ने दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा फिल्म की रिलीज़ पर रोक लगाने के खिलाफ अदालत का दरवाजा खटखटाया है। जबकि कन्हैया लाल हत्याकांड के एक आरोपी ने फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाने के लिए याचिका दायर की है।

यश दयाल की गिरफ्तारी पर लगी रोक

इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के लिए खेलने वाले क्रिकेटर यश दयाल की गिरफ्तारी पर आज रोक लगा दी। उन पर एक महिला का पांच साल तक कथित तौर पर यौन शोषण करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई थी।

हेमंत मालवीय को सुप्रीम कोर्ट से राहत

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार (15 जुलाई) को इंदौर के कार्टूनिस्ट हेमंत मालवीय को अंतरिम संरक्षण प्रदान किया, जिन पर फेसबुक पर साझा किए गए एक कार्टून को लेकर मामला दर्ज किया गया था, जिसमें कथित तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आरएसएस के लिए अपमानजनक संदर्भ शामिल हैं।

सरकार की सहयोगी TDP ने SIR पर EC को चिठ्ठी लिखी है। उसने कहा है

1.किसी भी राज्य में नवीनतम मतदाता संशोधन अभ्यास में शामिल मतदाताओं से पुन: सत्यापन न कराया जाये

2.सत्यापन का बोझ मतदाता पर न डाला जाये

3.आंध्रप्रदेश में अगर SIR कराना है तो उसे तुरंत शुरू करा के मतदाताओं को पर्याप्त समय दिया जाये

समोसे, जलेबी पर स्वास्थ्य चेतावनी

सोशल मीडिया और व्हाट्सऐप पर इन दिनों तेजी से एक मैसेज वायरल हो रहा है कि भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने देशभर की सरकारी कैंटीनों और रेस्टोरेंट में समोसे, जलेबी जैसे स्नैक्स के लिए स्वास्थ्य चेतावनी बोर्ड लगाने का आदेश जारी किया है।

पीआईबी फैक्ट चेक ने इस दावे को झूठा बताया और कहा कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की सलाह में भारतीय स्नैक्स पर कोई चेतावनी लेबल नहीं है।

पीआईबी फैक्ट चेक के अनुसार, यह सामान्य सलाह लोगों को सभी खाद्य उत्पादों में छिपे वसा और अतिरिक्त चीनी के बारे में जागरूक करने के लिए एक व्यवहारिक प्रेरणा है, न कि किसी विशेष खाद्य उत्पाद के बारे में। यह सलाह कार्यस्थलों पर स्वास्थ्यवर्धक विकल्पों और पहलों के लिए है और लोगों से आग्रह करती है कि वे अतिरिक्त तेल और चीनी का सेवन कम करके स्वस्थ आहार और जीवनशैली अपनाएं। यह भारत की समृद्ध स्ट्रीट फूड कल्चर को लक्षित नहीं करती है।