फेसबुक पर नौकरी का झांसा, फिर मानव तस्करी का जाल: जानिए कैसे साहस ने बचाई एक मां की ज़िंदगी
फेसबुक पर नौकरी के झूठे विज्ञापन से मानव तस्करी का शिकार बनी महिला की सच्ची कहानी। जानिए ऑनलाइन जॉब स्कैम की पहचान, बचाव के उपाय और IOM की भूमिका

From employment scams to human trafficking—freedom won through courage.
ऑनलाइन जॉब ऑफर से मानव तस्करी तक: सोशल मीडिया पर नौकरी खोजते समय किन बातों का ध्यान रखें?
- Facebook Marketplace पर नौकरी का विज्ञापन निकला मानव तस्करी का जाल, IOM ने सुनाई जीवित बची महिला की कहानी
- मानव तस्करी की सच्ची कहानी: रोज़गार की तलाश कैसे बन गई यौन शोषण का जाल
- Human Trafficking Alert: विदेश में नौकरी का सपना कैसे बदल सकता है दुःस्वप्न में?
- ऑनलाइन नौकरी के झांसे से बचिए: मानव तस्करी की यह सच्ची कहानी सबके लिए चेतावनी है
- सोशल मीडिया पर नौकरी के झूठे विज्ञापन कैसे बन रहे हैं मानव तस्करी का हथियार, और किन संकेतों से पहचानें खतरा
Description
क्या सोशल मीडिया पर दिखने वाला हर नौकरी का विज्ञापन भरोसेमंद होता है?
वेनेज़ुएला की एक अकेली मां को Facebook Marketplace पर विदेश में नौकरी का आकर्षक प्रस्ताव मिला। लेकिन बेहतर भविष्य का यह सपना जल्द ही मानव तस्करी और यौन शोषण के भयावह जाल में बदल गया। यह कहानी केवल एक महिला की नहीं, बल्कि दुनिया भर में बढ़ते ऑनलाइन जॉब स्कैम (Online Job Scam) और मानव तस्करी (Human Trafficking) के खतरे की गंभीर चेतावनी है।
संयुक्त राष्ट्र समाचार की इस खबर में जानिए—
- सोशल मीडिया के जरिए मानव तस्करी कैसे होती है?
- विदेश में नौकरी के नाम पर होने वाले आम धोखाधड़ी के तरीके
- मानव तस्करी के शुरुआती चेतावनी संकेत (Red Flags)
- संयुक्त राष्ट्र के अंतरराष्ट्रीय प्रवासन संगठन (IOM) ने पीड़िता की कैसे मदद की?
- सुरक्षित प्रवासन (Safe Migration) के लिए किन बातों का ध्यान रखें?
- ऑनलाइन नौकरी स्वीकार करने से पहले कौन-सी जानकारी सत्यापित करनी चाहिए?
यह रिपोर्ट बताती है कि आर्थिक संकट, बेरोज़गारी और डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म का दुरुपयोग आज मानव तस्करी के नेटवर्क को और अधिक संगठित बना रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि जागरूकता, सत्यापन और अंतरराष्ट्रीय सहयोग ही ऐसे अपराधों को रोकने का सबसे प्रभावी तरीका है।
सोफ़िया (बदला हुआ नाम) की कहानी हमें याद दिलाती है कि साहस, समय पर सहायता और सही संस्थागत सहयोग किसी भी पीड़ित के जीवन को नई दिशा दे सकते हैं...
रोज़गार के झाँसे से मानव तस्करी तक, साहस से मिली आज़ादी
3 अगस्त 2026 क़ानून और अपराध रोकथाम (संयुक्त राष्ट्र समाचार)
सोफ़िया* 27 वर्ष की थीं और वेनेज़ुएला में अपने सात वर्षीय बेटे की अकेले परवरिश कर रही थीं. वह वर्षों से घर-घर जाकर निजी स्वच्छता उत्पाद बेचती थीं, लेकिन ग्राहकों की आर्थिक स्थिति बिगड़ने के साथ उनकी आमदनी भी कम होती गई. जल्द ही उनके लिए गुज़ारा करना मुश्किल हो गया.
क़र्ज़ लगातार बढ़ते गए और आख़िरकार उन्हें वह काम छोड़कर नए रोज़गार की तलाश करनी पड़ी.
इसी दौरान उन्हें फ़ेसबुक मार्केटप्लेस पर एक विज्ञापन दिखा - त्रिनिदाद और टोबैगो में रोज़गार, सभी ख़र्चों का भुगतान और पहुँचते ही काम शुरू करने का वादा.
ख़ुद को “वैलेन्टिना” बताने वाली एक महिला ने सोफ़िया से व्हाट्सऐप पर संपर्क किया. फ़ोन पर हुई बातचीत इतनी वास्तविक लगी कि उन्हें रोज़गार का प्रस्ताव सच लगा.
सोफ़िया बताती हैं, “हमने सीधे फ़ोन पर बात की थी. उसकी आवाज़ सुनकर मुझे विश्वास हो गया कि यह प्रस्ताव असली है.”
सच्चाई सामने आई
सोफ़िया को यह पता नहीं था कि वैलेन्टिना मानव तस्करी के एक गिरोह से जुड़ी थी. वह इस उम्मीद में त्रिनिदाद और टोबैगो के लिए रवाना हुईं कि वहाँ उन्हें नई ज़िन्दगी शुरू करने का मौक़ा मिलेगा.
लेकिन पहुँचते ही सच्चाई सामने आ गई. उनसे मिलने आए लोग वे नहीं थे, जिनसे उनकी बात हुई थी, और रोज़गार से जुड़े सभी वादे झूठे निकले. सोफ़िया को यौन शोषण के लिए मानव तस्करी का शिकार बनाया गया था.
वह कहती हैं, “मेरा अपहरण किया गया और मुझे उनकी बात मानने के लिए मजबूर किया गया।.”
कई सप्ताह तक वह तस्करों के नियंत्रण में, लगातार डर में जीती रही. बाद में उन पर उन्हीं झूठे वादों के सहारे अन्य वेनेज़ुएलाई महिलाओं को फँसाने में मदद करने का दबाव डाला गया. मगर उन्होंने ऐसा करने से इनकार कर दिया.
वह कहती हैं, “मैं नहीं चाहती थी कि किसी और को भी उस पीड़ा से गुज़रना पड़े, जो मैंने झेली।.”
एक साधारण दिन, असाधारण मौक़ा
सोफ़िया अब उन दिनों को याद नहीं करना चाहती है. वह कहती हैं, “मैंने उस दौर को अपने भीतर दफ़ना दिया है।.”
लेकिन वह उस दिन को ज़रूर याद करती है, जिसने उनकी ज़िन्दगी बदल दी.
एक दिन उन्हें कूड़ा बाहर फेंकने के लिए भेजा गया. मौक़ा मिलते ही उन्होंने कुछ सामान उठाया, चुपचाप वहाँ से निकलीं और एक टैक्सी में बैठ गईं.
टैक्सी में डोमिनिकन गणराज्य की एक महिला पहले से मौजूद थीं, जो कई वर्षों से त्रिनिदाद और टोबैगो में रह रही थीं. उन्हें तुरन्त अहसास हुआ कि कुछ गड़बड़ है. सोफ़िया ने उन्हें अपनी आपबीती सुनाई.
महिला ने नज़दीकी पुलिस थाने जाकर घटना की जानकारी देने का सुझाव दिया. सोफ़िया इसके लिए तैयार हो गईं.
वह कहती हैं, “मुझे लगा, यह ईश्वर की कृपा थी।.”
त्रिनिदाद और टोबैगो पहुँचने के बाद पहली बार, पुलिस थाने में सोफ़िया ने ख़ुद को सुरक्षित महसूस किया.
वह कहती हैं, “उसी पल मुझे लगा कि आख़िरकार मैं उस स्थिति से बाहर निकल आई हूँ.”
सहायता के साथ जीवन की नई शुरुआत
सोफ़िया का वहाँ से बच निकलना उनके जीवन को फिर से सँवारने की एक लम्बी प्रक्रिया की शुरुआत थी. राष्ट्रीय अधिकारियों और संयुक्त राष्ट्र के अन्तरराष्ट्रीय प्रवासन संगठन (IOM) ने मिलकर इस प्रक्रिया में उनकी सहायता की.
त्रिनिदाद और टोबैगो की मानव तस्करी निरोधक इकाई ने सोफ़िया को फॉरेंसिक जाँच, स्वास्थ्य परीक्षण और परामर्श जैसी चिकित्सा सेवाएँ उपलब्ध कराईं. फ़िलहाल वह इसी इकाई के संरक्षण में हैं.
इकाई के साथ अपनी दीर्घकालिक साझेदारी के तहत, त्रिनिदाद और टोबैगो में स्थित IOM ने सोफ़िया जैसे मानव तस्करी से बचे लोगों को आपातकालीन खाद्य सहायता, सुरक्षित आश्रय, मानसिक स्वास्थ्य एवं मनोसामाजिक सहयोग एवं रोज़गार के लिए व्यावसायिक प्रशिक्षण उपलब्ध कराया है, ताकि वे अपना जीवन फिर से सँवार सकें.
इस साझेदारी के तहत मानव तस्करी से निपटने वाले कर्मियों को भी प्रशिक्षण दिया गया है और जन-जागरूकता अभियान चलाए गए हैं, ताकि लोग तस्करी के चेतावनी संकेतों को समय रहते पहचान सकें.
सोफ़िया कहती हैं, “सब कुछ सही तरीक़े से किया गया है. मुझे हर क़दम पर सहयोग मिला है.”
भविष्य की ओर
सोफ़िया ने अब वेनेज़ुएला में अपने परिवार को अपने साथ हुई घटना की सच्चाई बता दी है. उनका सात वर्षीय बेटा आगे बढ़ते रहने की उनकी सबसे बड़ी प्रेरणा है. वह अपनी पढ़ाई फिर से शुरू करना, विश्वविद्यालय जाना और एक स्थिर करियर बनाना चाहती हैं, ताकि दोनों के लिए सुरक्षित भविष्य बना सकें.
वह चाहती हैं कि उनकी कहानी किसी और को ऐसी पीड़ा से बचाने में मदद करे.
ऑनलाइन विज्ञापित अवसरों के बारे में वह कहती हैं, “हर बात सच नहीं होती.” वह लोगों से यात्रा करने से पहले सवाल पूछने और जानकारी की पुष्टि करने का आग्रह करती हैं. “मेरे साथ जो हुआ, वह किसी और के साथ न हो.”
सोफ़िया कहती हैं कि सबसे कठिन समय में भी उन्होंने ख़ुद पर विश्वास बनाए रखा. “आपको ख़ुद पर विश्वास रखना होगा.”
जब उनसे पूछा गया कि उन्हें किस बात पर सबसे अधिक गर्व है, तो उन्होंने बिना झिझक कहा, “वहाँ से निकलने का साहस जुटाने पर. मैं एक मज़बूत महिला हूँ. मैं वहाँ से बच निकलने में कामयाब रही.”
मानव तस्करी निरोधक दिवस हर वर्ष 30 जुलाई को मनाया जाता है.
*पहचान सुरक्षित रखने के लिए नाम बदल दिया गया है.
-0-
FAQs
ऑनलाइन नौकरी के नाम पर मानव तस्करी कैसे होती है?
तस्कर सोशल मीडिया, मैसेजिंग ऐप और नौकरी वेबसाइटों पर आकर्षक रोजगार के फर्जी विज्ञापन देकर लोगों को विदेश बुलाते हैं, जहां उनका शोषण किया जाता है।
विदेश में नौकरी स्वीकार करने से पहले क्या जांच करनी चाहिए?
कंपनी की वैधता, वर्क वीज़ा, रोजगार अनुबंध, संपर्क विवरण और सरकारी पंजीकरण की पुष्टि करें। केवल सोशल मीडिया संदेशों पर भरोसा न करें।
IOM क्या है?
International Organization for Migration (IOM) संयुक्त राष्ट्र से संबद्ध संस्था है, जो सुरक्षित प्रवासन, मानव तस्करी की रोकथाम और पीड़ितों के पुनर्वास में देशों की सहायता करती है।
मानव तस्करी के सामान्य संकेत क्या हैं?
पासपोर्ट या दस्तावेज़ छीन लेना, स्वतंत्र रूप से आने-जाने की अनुमति न होना, झूठे रोजगार वादे, धमकी, शारीरिक या मानसिक शोषण और बाहरी दुनिया से संपर्क सीमित कर देना मानव तस्करी के प्रमुख संकेत हैं।
मानव तस्करी से बचाव के लिए क्या करें?
विदेशी नौकरी के हर प्रस्ताव का स्वतंत्र सत्यापन करें, परिवार को यात्रा की जानकारी दें, आधिकारिक एजेंसियों से सलाह लें और संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत स्थानीय पुलिस या संबंधित प्राधिकरण से संपर्क करें।


