Hastakshep.com-Uncategorized-

 

यूपी STF को चकमा देकर फरार हुए गायत्री प्रजापति

डीबी लाइव

अखिलेश सरकार में मंत्री और रेप केस के आरोपी गायत्री प्रसाद प्रजापति अभी भी पुलिस के शिकंजे से बाहर हैं।

गायत्री प्रजापति कल एसटीएफ को चकमा देकर फरार हो गए। हालांकि प्रजापति के दो सह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

दरअसल पुलिस सूत्रों को सूचना मिली थी कि सोमवार को गायत्री जेवर टोल प्लाजा के पास अपने दो साथियों के साथ गुजरेंगे। एसटीएफ ने जेवर टोल प्लाजा पर छापा मारकर गायत्री के दो सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन प्रजापति फरार हो गया।

इस मामले में पुलिस ने अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

सोमवार को गायत्री के गनर चंद्रपाल की गिरफ्तारी हुई थी और अब लेखपाल अशोक तिवारी और एक और आरोपी आशीष शुक्ला को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

गायत्री प्रजापति के गनर चंद्रपाल का कहना है कि मंत्री के करीबी होने की वजह से उसे फंसाया गया है। वहीं कल गायत्री प्रजापति को सुप्रीम कोर्ट से भी झटका लगा था। कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। आपको बता दें कि 17 दिन पहले सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद गायत्री के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।

गैंगरेप केस में फंसे गायत्री प्रसाद प्रजापति पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। उनकी तलाश में ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है। वहीं खबर यह भी कि प्रजापति कभी भी सरेंडर कर सकते हैं...देखते रहिए डीबी लाइव

Loading...