राहुल खरगे ने मोदी को लिखा पत्र, जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग
जम्मू और कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग को लेकर विपक्ष के नेताओं मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री को एक पत्र लिखा है

जम्मू और कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग को लेकर विपक्ष के नेताओं मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री को एक पत्र लिखा है
राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग
जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा और लद्दाख को छठी अनुसूची में शामिल करने की कांग्रेस की अपील
राहुल गांधी व खरगे ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा और लद्दाख को संविधान की छठी अनुसूची में लाने की मांग की है...
नई दिल्ली, 16 जुलाई 2025. लोकसभा में नेता विपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, राज्यसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर सरकार से जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा देने का आग्रह किया।
पत्र में कहा गया है,
"हम सरकार से आग्रह करते हैं कि वह संसद के आगामी मानसून सत्र में केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा देने के लिए विधेयक लाए। इसके अतिरिक्त, हम सरकार से अनुरोध करते हैं कि वह केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख को संविधान की छठी अनुसूची में शामिल करने के लिए भी विधेयक लाए।"
पत्र में कहा गया है कि पिछले पाँच वर्षों से जम्मू और कश्मीर के लोग पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग कर रहे हैं। यह मांग उनके संवैधानिक और लोकतांत्रिक अधिकारों पर आधारित है।
पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि प्रधानमंत्री ने कई मौकों पर राज्य का दर्जा बहाल करने की सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई है, जिसमें भुवनेश्वर (19 मई 2024) और श्रीनगर (19 सितंबर 2024) में दिए गए भाषण शामिल हैं। केंद्र सरकार ने उच्चतम न्यायालय में भी जल्द से जल्द राज्य का दर्जा बहाल करने का आश्वासन दिया है।
पत्र में सरकार से आग्रह किया गया है कि वह संसद के आगामी मानसून सत्र में जम्मू और कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा देने के लिए विधेयक पेश करे। साथ ही, लद्दाख को संविधान की छठी अनुसूची के अंतर्गत शामिल करने का भी अनुरोध किया गया है।


