Hastakshep.com-देश-Mayawati Priyanka Gandhi-mayawati-priyanka-gandhi-Mayawati-mayawati-Priyanka Gandhi-priyanka-gandhi-बसपा का व्हिप-bspaa-kaa-vhip-राजस्थान संकट-raajsthaan-snktt

प्रियंका गांधी ने मायावती को भाजपा का अघोषित प्रवक्ता कहा | Priyanka Gandhi called Mayawati an undisclosed spokesperson of BJP

लखनऊ, 28 जुलाई 2020. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बसपा सुप्रीमो मायावती पर जोरदार हमला बोलते हुए उन्हें न सिर्फ भाजपा का अघोषित प्रवक्ता कहा है, बल्कि लोकतंत्र और संविधान की हत्या करने वालों को क्लीन चिट देने वाला भी कहा है।

क्या है पूरा मामला

बता दें कि कल ही बहुजन समाज पार्टी ने कल ही राजस्थान में कांग्रेस में विलय करने वाले सभी 6 विधायकों को व्हिप जारी कर अशोक गहलोत सरकार के खिलाफ मत देने को कहा है। बसपा का कतर्क है कि चूँकि वह राष्ट्रीय पार्टी है इसलिए जब तक सभी राज्यों में उसका विलय नहीं होता तब तक, राजस्थान के वे बसपा विधायक जो कांग्रेस में विलय कर चुके हैं, बसपा का व्हिप मानने को बाध्य हैं। हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि चूंकि पूरे संसदीय दल का विलय हुआ है, इसलिए बसपा का तर्क मान्य नहीं है।

अब बसपा के इसी व्हिप पर प्रियंका ने मायावती का नाम लिए बिना उन पर निशाना साधा है। प्रियंका ने ट्वीट किया,

भाजपा के अघोषित प्रवक्ताओं ने भाजपा को मदद की व्हिप जारी की है। लेकिन ये केवल व्हिप नहीं है बल्कि लोकतंत्र और संविधान की हत्या करने वालों को क्लीन चिट है।

प्रियंका के इस ट्वीट के उत्तर में कांग्रेस सोशल मीडिया विंग के नेशनल कंवीनर सरल पटेल ने एक कार्टून ट्वीट करते हुए लिखा - "हाथी मेरे साथी" - BJP

चित्र में बसपा का मतलब भाजपा सहायक पार्टी बताया गया है।

बताते चलें, प्रियंका गांधी की यूपी में बढ़ी सक्रियता से बुआ-बबुआ दोनों परेशान हैं, जहां बुआ खुद प्रियंका पर हमलावर रहती हैं, वहीं बबुआ अपने निम्न स्तर के कार्यकर्ताओं से शब्दबाण छुड़वाते हैं।

की व्हिप जारी की है। लेकिन ये केवल व्हिप नहीं है बल्कि लोकतंत्र और संविधान की हत्या करने वालों को क्लीन चिट है।

— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) July 28, 2020

Loading...