असम विधानसभा चुनाव 2021 : Assam Assembly Election 2021
नई दिल्ली, 01 मार्च, 2021. कांग्रेस इन दिनों चुनाव प्रचार में जुट गई है। एक ओर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पार्टी को मजबूत करने में लगे हैं तो दूसरी ओर कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी भी रणक्षेत्र में भाई के साथ कंधे से कंधा मिलाने उतर चुकी हैं। उत्तर प्रदेश के बाद अब प्रियंका गांधी असम में चुनावी बिगुल फूंकने पहुंची हैं। जी हां आज सोमवार को प्रियंका गांधी असम में हैं।
प्रियंका कांग्रेस पार्टी के प्रचार के लिए अपनी दो दिवसीय यात्रा असम में शुरू कर चुकी है। सबसे पहले कांग्रेस महासचिव गुवाहाटी पहुंचीं हैं, जहां उन्होंने कामाख्या मंदिर में मत्था टेका है। जी हां कामाख्या मंदिर में प्रियंका ने पूजा अर्चना की है।
बता दें कि प्रियंका गांधी चुनाव प्रचार शुरू करने के लिए लखीमपुर के लिए रवाना होंगी। इससे पहले उन्होंने कामाख्या देवी का आशीर्वाद लिया है।
आपको बता दें कि असम विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। असम में इस बार तीन चरणों में विधानसभा चुनाव संपन्न होंगे।
गौरतलब है कि मतगणना दो मई को होगी। उल्लेखनीय है कि असम विधानसभा का कार्यकाल 31 मई को समाप्त हो रहा है। राज्य में पहले चरण
कामाख्ये वरदे देवि नीलपर्वतवासिनि।
त्वं देवि जगतां मातर्योनिमुद्रे नमोऽस्तु तेII
অসম আৰু অসমীয়াৰ কুশল কামনা কৰি মা কামাখ্যাৰ শ্রীচৰণত সেৱা আগবঢ়ালো
आज मां कामाख्या के दर्शन का सौभाग्य मिला। मां कामाख्या से समस्त देशवासियों के कल्याण के लिए प्रार्थना की। pic.twitter.com/jkWgu7JpLs— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) March 1, 2021