वायु प्रदूषण (air pollution) एक तरह से मीठा जहर है, जो कि धीरे-धीरे सबको अपनी आगोश में ले रहा है। और जिसके दूरगामी असर दिखाई देने लगे हैं। वायु प्रदूषण के चलते सैकड़ों तरह की गम्भीर समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। उपरोक्त समस्याएं धीरे-धीरे मीठे जहर की तरह मानव जीवन को विलुप्ति की कगार पर ले जा रही हैं। आज आपको वायु शुद्ध करने वाले पौधे के बारे में बताते हैं। इन पौधों को घर में लगाकर वायु प्रदूषण के असर को कम किया जा सकता है।
वायु प्रदूषण की रोकथाम के लिए घर, आंगन, गमले, खाली पड़ी जगह पर पेड़ पौधे वृक्ष लगायें। वायु को दूषित होने से बचायें। हर वर्ष अपने जन्म दिन के अवसर पर एक पौधा जरूर लगायें।
घर पर लगाये जाने वाले पार्टिकुलेट मैटर वायु को शुद्ध करने वाले पौधे (कमरे के अंदर लगाने वाले पौधे) खास होते हैं। घर के वातावरण
स्पाइडर पौधे (Chlorophytum comosum- क्लोरोफाइटम कोमोसुम) घर पर गमले, खाली जगह पर आसानी से लगाये जा सकते हैं। स्पाइडर प्लांट तेजी से दूषित हवा से फॉर्मेल्डिहाइड पार्टिकुलेट मैटर (Formaldehyde particulate matter) को वायु से शोष करने में सक्षम है। खूबसूरत स्पाइडर प्लांट घर पर अवश्य लगायें। स्पाइडर पौधे घर की सूबसूरती सजावट के साथ स्वस्थ वायु बनाने में सक्षम हैं। स्पाइडर पौधे एक तरह से एयर फिल्टर प्लांट हैं।
my spider plant bloomed a flower .... today is the best day ever pic.twitter.com/FNekb41ZR2
— UNIT-R:1004 (@imraycheljay) January 10, 2021
बैंबू पाम (Dypsis lutescens) घर के आसपास वातावरण से दूषित वायु से ट्राइक्लोरोएथीलिन और फॉर्मेल्डिहाइड तेजी से अवशोषण करने में सहायक है। बैंबू पाम औसतन 3 फीट तक ऊंचाई सीमित रहती है।
Houseplants for #sixonsaturday prayer plant, maidenhair fern, echeveria, pilea glauca, bamboo palm, amaryllis and basil duo pic.twitter.com/OMOuz6SfHY
— Green Shoots and Muddy Boots (@LisaBro42980122) January 9, 2021
एलोवेरा दूषित हवा से फॉर्मेल्डिहाइड का अवशोषण तेजी से करता है। एलोवेरा एक तरह से मेडीक्लिीनल प्लांट है। और साथ में वायु शुद्ध, घर की सजावट बनाने में खास है।
Bought an Aloe Vera plant to add to my collection. Isn’t it just gorgeous!! ?❤️❤️ pic.twitter.com/P7EsJQWUcP
— Cris Braasch (@cristelabraasch) January 5, 2021
खूबसूरत चायनीज एवरग्रीन (Chinese Evergreen- Aglaonema) प्लांट को एग्लोनेमा प्लांट से भी पुकारा जाता है। चायनीज एवरग्रीन पौधे ज्यादा नहीं बढ़ते। दूषित वायु को शुद्ध करने में खास सक्षम है।
पीस लिली (Peace Lily) को फिलोडेन ड्रो, एलीफेन्ट ऐयर, इवी से नाम से भी पुकारा जाता है। पीस लिली दूषित हवा तेजी से अवशोष करने में सक्षम है। पीस लिली घर पर गमलों में सजावट के साथ वायु शुद्धीकरण में खास हैं।
स्नेक पौधे (Snake plant) रात में हवा में मौजूद कार्बन डाइऑक्साइड, नाइट्रोऑक्साइड दूषित हवा को शोषित कर शुद्ध ऑक्सीजन बनाने में सक्षम है। स्नेक प्लांट को मदर लॉ टंक से भी पुकारा जाता है। स्नेक प्लांट को घर में छांव वाली जगह पर भी आसानी से रखा जा सकता है। स्नेक पौधों को रोशनी, पानी की कम जरूरत होती है।
स्रोत : देशबन्धु