केरल में रेड अलर्ट जारी, बाढ़ से मरने वालों की संख्या हुई 58, राज्य के 33 बांधों के गेट को खोलना पड़ा
केरल में रेड अलर्ट जारी, बाढ़ से मरने वालों की संख्या हुई 58, राज्य के 33 बांधों के गेट को खोलना पड़ा
केरल में रेड अलर्ट जारी, बाढ़ से मरने वालों की संख्या हुई 58, राज्य के 33 बांधों के गेट को खोलना पड़ा
तिरुवनंतपुरम, 15 अगस्त। केरल में आज फिर से जोरदार बारिश होने से 19 और लोगों की मृत्य होने की ख़बर है। और अधिक तबाही के बाद पूरे राज्य में रेड अलर्ट जारी करना पड़ा है। इन मौतों की रपट के बाद, राज्य में 8 अगस्त से हो रही मूसलाधार बारिश में मरने वालों की संख्या बढ़कर 58 हो गई है।
केरल के 14 जिलों में से 11 में बुधवार दोपहर बाद रेड अलर्ट जारी किया गया जिसमें इडुक्की, कोझिकोड, वायनाड, मलप्पुरम, पाथनमथिट्टा, कन्नुर और एर्नाकुलम शामिल है।
कोचीन हवाईअड्डा शनिवार तक बंद
कोचीन हवाईअड्डे को इसके परिसर में पानी घुसने की वजह से शनिवार तक बंद कर दिया गया है।
मंगलवार को देर रात शुरू हुई मूसलाधार बारिश के बाद राज्य के 33 बांधों के गेट को खोलना पड़ा। ऐसा पहली बार हुआ है।
बारिश के शनिवार तक जारी रहने की संभावना जताई गई है।
Kerala Flood Relief
मुख्यमंत्री पिनारई विजयन ने केरल में आई इस त्रासद बाढ़ का सामना करने के लिए लोगों से उदारता से आर्थिक व अन्य तरह से योगदान देने की अपील की है।
विजयन ने बुधवार शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत की। उन्हें सभी जरूरी मदद का आश्वासन दिया गया है। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने राज्य में मदद करने के लिए और बलों को भेजने का वादा किया।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बुधवार को भारी बारिश के बाद घर गिरने से मलप्पुरम में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। तीन लापता बताए जा रहे हैं, जबकि एक बच्चे को बचा लिया गया है।
एक व्यक्ति की मौत मुन्नार में लॉज के गिरने की वजह से हुई। पाथनमथिट्टा में एक 70 वर्षीय महिला की मौत करंट लगने से हो गई। इस महिला का घर पानी में डूब गया था।
भूस्खलन से मलप्पुरम में भी लोगों की जान गई है। तिरुवनंतपुरम जिले में घर की दीवार गिरने से एक सत्तर वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई।
राज्य की राजधानी में बुधवार को मूसलाधार बारिश हुई, जिसमें निचले इलाके डूब गए। अधिकारियों ने लोगों के लिए तत्काल वहां 14 राहत शिविरों खोला।
जिन लोगों को उनके घर से सुरक्षित बाहर निकाला गया, उनमें कांग्रेस नेता व राज्य में पार्टी के पूर्व अध्यक्ष वी.एम. सुधीरन व उनकी पत्नी शामिल हैं। अभिनेता व राज्यसभा सदस्य सुरेश गोपी के घर में भी बाढ़ का पानी घुस गया है।
बारिश के बीच स्वतंत्रता दिवस परेड
मुख्यमंत्री विजयन ने बारिश के बीच आज स्वतंत्रता दिवस परेड की सलामी ली और सभी को उदारता से योगदान देने के लिए कहा।
स्वतंत्रता दिवस परेड को संबोधित करते हुए श्री विजयन ने लोगों से हर संभव सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि राज्य इस समय सबसे भीषण प्राकृतिक आपदा का सामना कर रहा है।
उन्होंने कहा,
"इस वर्ष हम ऐसे समय स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं जब बाढ़ ने पूरे राज्य में तबाही मचाई हुई है। राज्य ने ऐसी विपदा का सामना पहले कभी नहीं किया। लेकिन, अगर हम सब एक हो जाएं तो हम किसी भी आपदा का सामना कर लेंगे।"
CM Pinarayi Vijayan wrote to Tamil Nadu CM Edappadi K. Palaniswami demanding the lowering of water-level in Mullaperiyar dam. It must be done urgently in the interest of the security of the dam. #KeralaFloods2018 #KeralaFlood
— CMO Kerala (@CMOKerala) August 15, 2018
Here's how you can help those affected by the unprecedented floods in Kerala. Now you can make donations online to Chief Minister's Distress Relief Fund through the site, https://t.co/OFHTHlZ9by #KeralaFloods #StandWithKerala. pic.twitter.com/XNlBKqdCUT
— CMO Kerala (@CMOKerala) August 14, 2018
There is heavy downpour in the catchment areas of the dam. To prevent the situation of a sudden release of water in large volumes, which will result in widespread damage, water levels must be lowered immediately. #KeralaFloods #KeralaFlood
— CMO Kerala (@CMOKerala) August 15, 2018


