क्या है पत्रकार रूपेश कुमार सिंह की गिरफ्तारी का सच ?
क्या है पत्रकार रूपेश कुमार सिंह की गिरफ्तारी का सच ?
क्या है पत्रकार रूपेश कुमार सिंह की गिरफ्तारी का सच ?
7 जून 2019 को अखबार में एक खबर छपी कि विस्फोटक के साथ तीन हार्डकोर नक्सली रूपेश कुमार सिंह, मिथिलेश कुमार सिंह और मुहम्मद कलाम को शेरघाटी-डोभी पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है।
उनके परिवार वालों का कहना है कि 4 जून 2019 को 8 बजे सुबह रामगढ़ से अपने आवास से रूपेश कुमार सिंह को लेकर उनके दो साथी वकील मिथलेश कुमार सिंह और मोहम्मद कलाम औरंगाबाद को निकले थे। दस बजे के बाद उनका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। जिसके कारण परिवार वाले तनाव में आ गये।
5 जून को परिवार वालों ने रामगढ़ थाने में गुमशुदगी की रपट भी लिखवाई। उसी दिन रामगढ़ पुलिस ने रूपेश कुमार सिंह का वह मोबाइल जो घर पर था यह कहकर अपने साथ ले गए कि दो घंटे में लौटा देंगे जो अब तक नहीं लौटाया गया है। दूसरी तरफ पुलिस ने उन्हें खोजने का आश्वासन भी दिया।
6 जून को पुलिस ने उन्हें ढूंढने के लिए स्पेशल टीम बनाने की भी बात की। परिवार वालों ने सोशल मीडिया पर भी यह खबर फैलाई। उसी दिन दोपहर को वकील मिथिलेश सिंह का कॉल आया कि वे लोग ठीक हैं, घर लौट रहे हैं। लेकिन वे लोग शाम तक नहीं लौटे तो घर वालों की चिंता बढ़ती चली गई।
उसी दिन शाम को रामगढ़ पुलिस घर आकर इस बावत पूछताछ की कि क्या वे लोग घर आए? साथ ही उसने यह भी कहा कि जब वे लोग घर लौटें तो खबर कर देना है। पुलिस पूरी मेहनत कर रही है। दूसरे दिन 7 जून की सुबह खबर छपी कि ढोभी मोड़ (बिहार) से 6 जून को हार्डकोर नक्सली सहित तीन को गिरफ्तार किया गया है जिनके नाम रुपेश कुमार सिंह, मिथलेश सिंह और मोहम्मद कलाम हैं।
इस मामले पर कई सवाल खड़े होते हैं, पहला इन लोगों से सम्पर्क 4 जून को 10 बजे से बंद हो गया और जब यह बात को 6 जून को सुबह से सोशल मीडिया पर फैली तब 6 जून को दोपहर में इनके वापस लौटने की सूचना आई और उसके बाद फिर मोबाइल ऑफ हो गया। यह खबर घर वालों ने पुलिस को भी दी। पर रात तक ये लोग नहीं पहुंचे, उधर रामगढ़ पुलिस की स्पेशल टीम जो इनकी खोज में निकली थी, आश्चर्य की बात है कि उन्हें भी ये लोग नहीं मिले। जबकि दूसरे दिन 7 जून को अखबार में खबर छपी कि उन तीनों को डोभी मोड़ से 6 जून को गिरफ्तार कर लिया गया है।
जब रूपेश कुमार सिंह की गिरफ्तारी 6 जून को हो गयी थी, तो रामगढ़ पुलिस को क्या इसकी खबर नहीं थी?
ऐसा कैसे हो सकता है जबकि रामगढ़ पुलिस उनकी ही खोज में निकली थी जाहिर है वे उन्हें ढूंढने उधर ही गये होंगे कहीं और नहीं। यदि जब उन्हें खबर थी तब उन्होंने घरवालों को अंधेरे में क्यों रखा? अगर उन्हें उनकी गिरफ्तारी की सूचना नहीं थी तो क्यों नहीं थी? क्याा यह सम्भव है वहीं अखबार वालों को भी सूचना मिल गई।
ये सारी घटनाएं बताती हैं कि इसके पीछे एक गहरी साजिश है जिसके तहत स्वतंत्र पत्रकार व प्रगतिशील लेखक रूपेश कुमार सिंह को फंसाया जा रहा है।
कौन हैं रूपेश कुमार सिंह
रूपेश कुमार सिंह एक पत्रकार व प्रगतिशील लेखक हैं जिनके लेख कई चर्चित पत्र-पत्रिकाओं में छपते रहते हैं। उनकी रचनाएंं जन्जवार, देश-विदेश, फिलहाल, समयांतर, दस्तक, जनचौक, क्रोस फायर, हस्तक्षेप इत्यादि जैसे चर्चित पत्र- पत्रिकाओं में छप चुकी है। उन्होंने हर समस्याओं पर अपनी कलम घिसी है। सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ बेवाकी से लिखा है। उन्होंने छात्र छात्राओं के आंदोलन से लेकर मजदूर आंदोलन, किसान आंदोलन उनपर प्रशासनिक दमन के बारे में लिखा है। उन्होंने आदिवासियों पर कारपोरेट हमले और सरकारी दमन के विरोध में भी लिखा है, साथ ही सोशल मीडिया पर बहुत सी जुझारू कविताएँ भी लिखी है। उनकी रचनाएं सरकारी दमन की पोल खोल देती है यही वजह है जिसलिए उन्हें फंसाया जा रहा है।
उनके लैपटॉप व मोबाइल भी पुलिस के पास हैं जिसके साथ वह किसी भी तरह की छेड़खानी कर सकती है। यह आशंका इसलिये बनती है कि 7 जून को ही सुबह ढोभी थाना से बिहार पुलिस की टीम रामगढ़ पहुंच कर रूपेश कुमार सिंह के छोटे भाई कुमार अंशु और ससुर पत्रकार विशद कुमार को रूपेश का बोकारो स्थित आवास पर छापेमारी करने के नाम पर यह बोल कर ले गयी कि छापेमारी में बरामद होने वाले सामान की सूची पर इनकी गवाही चाहिए। पुलिस ने कहा कि वहां से उन्हें कुछ ही देर में छोड़ दिया जाएगा।
मगर दोनों शाम तक नहीं लौटे और दोनों का मोबाइल स्विच ऑफ बताने लगा। इस बावल जब रामगढ़ पुलिस से संपर्क कर जानकारी लेने की कोशिश की गई तो उनका जवाब था कि यह एक छानबीन का तरीका है। वे पुलिस के ही पास हैं, गुम नहीं हुए हैं। फिर रात को लगभग 8 बजे उन दोनों का कॉल आया कि उन्हें अभी छोड़ा गया है, वे आ रहे हैं।
उन्होंने घर आकर जो बताया वह परिवार वालों के लिए काफी चिंता का विषय है।
दोनों ने बताया कि उनका मोबाइल पुलिस द्वारा ले लिया गया था और उन्हें छोड़ने से पहले बिहार पुलिस द्वारा सादे कागज पर एंव सामानों की सूची बिना दर्ज किये हुए कागज पर उन दोनों यानी कुमार अंशु और पत्रकार विशद कुमार का जबरन हस्ताक्षर करवा लिया गया है। इतना ही नहीं इन से यह भी लिखवाया गया कि वे (पुलिस) जब चाहे जहाँ चाहे उन्हें बुला सकती है और उनका वहां पहुंचना जरूरी होगा। यह हस्ताक्षर और बॉण्ड बोकारो के सेक्टर 12 थाना के थाना प्रभारी के चेम्बर में करवाया गया है।
उस दौरान दोनों कुमार अंशु और पत्रकार विशद कुमार को सेक्टर बाहर थाना के कम्प्यूटर हाल में लगभग आठ घंटे तक बिठाकर रखने के बाद भी उन्हें खाना बगैरह के लिए नहीं पूछा गया, शाम तक भूख से परेशान रहे। दूसरी तरफ़ जब इसकी सूचना बोकारो के विधायक बिरंची नारायण को हुई, तो उन्होंने सेक्टर 12 थाना से संपर्क कर पत्रकार विशद कुमार व अंशु के बारे जानना चाहा तो उन्हें किसी ने यह कह कर टाल दिया गया कि थाना में कोई पदाधिकारी नहीं हैं। इस तरह कई पत्रकार मित्रों ने भी विशद कुमार के बारे जानना चाहा तो उन्हें भी कुछ नहीं बताया गया।
इसलिए उन सादे बॉंड पेपर पर कुछ भी लिखकर फंसाया जा सकता है। आखिर सादे पेपर पर साइन करवाने का क्या मतलब है। क्या पुलिस फिर झूठे नये सबूत तैयार करना चाहती है जैसा कि उन तीनों की गिरफ्तारी के साथ विस्फोटक सामग्री को दिखाया गया है।
कहते हैं सरकार बदलती है, चरित्र नहीं बदलता, पर यहाँ सरकार भी वही है चरित्र तो है ही।
इलिका प्रिय
- अल्लाह बख़्श: एक भूला हुआ धर्मनिरपेक्ष शहीद
- युद्ध बनाम आतंकवाद: कैसे हथियारों का कारोबार तय करता है वैश्विक राजनीति का रुख?
- 'बंदरों की लड़ाई' और मदारी की हँसी: भारत-पाकिस्तान संघर्ष पर न्यायमूर्ति काटजू की चेतावनी
- विक्रम मिस्री भी कम 'गुनाहगार' नहीं ! मतलब कि देश महान हो गया
- सूरजगढ़ खनन और आदिवासी विस्थापन: विकास की आड़ में आदिवासी अधिकारों का दमन


