क्रांतिकारी भी हैं और अंग्रेज भक्त भी सावरकर
क्रांतिकारी भी हैं और अंग्रेज भक्त भी सावरकर
रणधीर सिंह सुमन
भारत के क्रांतिकारियों में विनायक दामोदर सावरकर सबसे ज्यादा विवादस्पद व्यक्ति रहे हैं। इनके जीवन के दो पक्ष हैं, एक पक्ष यह है कि वह बहुत बड़े क्रांतिकारी थे दूसरा पक्ष यह है कि उनका माफीनामा ब्रिटिश साम्राज्यवाद द्वारा स्वीकार कर लेने के बाद अंडमान जेल से निकलने के बाद ब्रिटिश साम्राज्यवाद की सेवा में लग गए थे। एक पक्ष क्रांतिकारी तो दूसरा पक्ष अंग्रेजों का सेवक दर्शाता है।
लन्दन में रहते हुये उनकी मुलाकात लाला हरदयाल से हुई जो उन दिनों इण्डिया हाउस की देखरेख करते थे। 1 जुलाई, 1909 को मदनलाल ढींगरा द्वारा विलियम हट कर्जन वायली को गोली मार दिये जाने के बाद उन्होंने लन्दन टाइम्स में एक लेख भी लिखा था। 13 मई, 1910 को पैरिस से लन्दन पहुँचने पर उन्हें गिरफ़्तार कर लिया गया परन्तु 8 जुलाई, 1910 को एस०एस० मोरिया नामक जहाज से भारत ले जाते हुए सीवर होल के रास्ते ये भाग निकले। 24 दिसंबर, 1910 को उन्हें आजीवन कारावास की सजा दी गयी। इसके बाद 31 जनवरी, 1911 को इन्हें दोबारा आजीवन कारावास दिया गया।
1904 में उन्हॊंने अभिनव भारत नामक एक संगठन की स्थापना की। नासिक जिले के कलेक्टर जैकसन की हत्या के लिए नासिक षडयंत्र काण्ड के अंतर्गत इन्हें 7 अप्रैल, 1911 को काला पानी की सजा पर सेलुलर जेल भेजा गया। उनके अनुसार यहां स्वतंत्रता सेनानियों को कड़ा परिश्रम करना पड़ता था। कैदियों को यहां नारियल छीलकर उसमें से तेल निकालना पड़ता था। साथ ही इन्हें यहां कोल्हू में बैल की तरह जुत कर सरसों व नारियल आदि का तेल निकालना होता था। इसके अलावा उन्हें जेल के साथ लगे व बाहर के जंगलों को साफ कर दलदली भूमि व पहाड़ी क्षेत्र को समतल भी करना होता था। रुकने पर उनको कड़ी सजा व बेंत व कोड़ों से पिटाई भी की जाती थीं। इतने पर भी उन्हें भरपेट खाना भी नहीं दिया जाता था। सावरकर 4 जुलाई, 1911 से 21 मई, 1921 तक पोर्ट ब्लेयर की जेल में रहे। (विकिपीडिया से)
दूसरा पक्ष अंग्रेजों की भक्ति का है
4 जुलाई 1911 में सेल्युलर जेल में लाए जाने के बाद उन्होंने माफ़ी मांगते हुए कई अर्जियां दीं। धीरे-धीरे वे जेल अधिकारियों के चहते बन गये और उन्हें जेल में पहले मुंशी का काम फिर जेल के तेल डीपो के फोरमैन का काम सौंपा गया। काला पानी से रिहा होने के बाद उन पर कहने को रत्नागिरी न छोड़ने और ’राजनैतिक’ गतिविधियों पर रोक रही परंतु पालतू बन चुके शेर को हिन्दू महासभा का संगठन करने की छूट रही। रिहाई के बाद उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ किसी आन्दोलन को न चलाया और न ही भाग लिया। अधिकांश लोगों को इस बात की जानकारी नहीं है कि 1966 में उनकी मृत्यु हुई। 27 फरवरी, 1948 को सरदार पटेल ने गांधी की हत्या की बाबत नेहरू को लिखे अपने पत्र में लिखा, ’यह हिन्दू महासभा के सावरकर के नेतृत्व में चलने वाले मतान्ध खेमे द्वारा गढ़ी गई साजिश और उसके क्रियान्वयन का परिणाम थी’।
http://books.google.co.in/books?id=JkoznZcASfsC&pg=PA74&dq=सावरकर&hl=en&ei=547vTfALkcytB6uh7MwF&sa=X&oi=book_result&ct=result&sqi=2&redir_esc=y#v
पोर्ट ब्लेयर हवाई अड्डे का नाम, सेल्युलर जेल के सामने बने शहीद-उद्यान में उनकी मूर्ति और संसद की दीर्घा में उनका तैल चित्र लगा कर भाजपा सरकार ने सावरकर की गद्दारी के प्रति जनता की आंखों में धूल झोंकने की कोशिश की।
नोट : अभिनव भारत व Savarkar: Mithak Aur Sach का लिंक दिया गया है। आप पढ़ कर निर्णय करें कि कौन सा पक्ष आपको मानना है।


