छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की जीत पर माकपा में जश्न, पार्टी बोली जनता ने भाजपा की सांप्रदायिक नीतियों को ठुकराया
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की जीत पर माकपा में जश्न, पार्टी बोली जनता ने भाजपा की सांप्रदायिक नीतियों को ठुकराया
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की जीत पर माकपा में जश्न, पार्टी बोली जनता ने भाजपा की सांप्रदायिक नीतियों को ठुकराया
छत्तीसगढ़ की जनता ने भाजपा की सांप्रदायिक नीतियों को ठुकराया : माकपा
People of Chhattisgarh rejected BJP's communal policies: CPI (M)
रायपुर, 11 दिसंबर। छत्तीसगढ़ में भाजपा को निर्णायक रूप से शिकस्त देने के लिए आम जनता को मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने बधाई दी है। इसे भाजपा की सांप्रदायिक और जनविरोधी आर्थिक नीतियों के खिलाफ जनादेश बताया है।
पार्टी ने रेखांकित किया है कि भाजपा विरोधी वोटों के विभाजन के जरिए सत्ता में बने रहने की भाजपा की चाल को आम जनता ने ठुकरा दिया है और निर्णायक रूप से एक धर्मनिरपेक्ष सरकार के गठन के पक्ष में निर्णय दिया है, जो संविधान, लोकतंत्र, जनतांत्रिक व मानवाधिकारों की रक्षा के लिए काम करे।
People of Chhattisgarh rejected all claims of alleged development
माकपा राज्य सचिव मंडल ने एक बयान में कहा कि इन चुनाव नतीजों से स्पष्ट है कि आम जनता ने प्रदेश के कथित विकास के तमाम दावों को ठुकरा दिया है। हकीकत तो यही है कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों के कारण किसानों, मजदूरों और कर्मचारियों के हर तबके के जीवन स्तर में गिरावट आई है और प्रदेश में आर्थिक असमानता बढ़ी है। जब भी इन तबकों ने अपनी जायज मांगों को लेकर आंदोलन किया है, उन्हें गैर-लोकतांत्रिक तरीके से बर्बरतापूर्वक कुचला गया है। चुनावों में आम जनता ने इसका माकूल जवाब दिया है।
माकपा के सचिव संजय पराते ने कहा कि यह जनादेश भाजपा की उन कारपोरेट परस्त नीतियों के खिलाफ भी है, जो जल, जंगल, जमीन, खनिज और अन्य प्राकृतिक संसाधनों को आम जनता के हाथों से छीनकर कारपोरेट तबकों को सौंप रही है। इस मुहिम में वह आदिवासियों व दलितों के लिए बने पेसा, 5वीं अनुसूची व वनाधिकार कानून जैसे संवैधानिक प्रावधानों का भी हिकारत के साथ उल्लंघन कर रही थी। इस कारण इन तबकों का जमीन के साथ अलगाव बढ़ा है। सरकारी संरक्षण में चलाए गए सलवा जुडूम अभियान ने बस्तर की गरीब जनता, विशेषकर आदिवासियों के मानवाधिकारों को कुचला है।
माकपा ने कहा है कि पार्टी ने आम जनता से सांप्रदायिक और जनविरोधी भाजपा की हार सुनिश्चित करने तथा एक धर्मनिरपेक्ष सरकार के गठन का आह्वान किया था। पार्टी को खुशी है कि आम जनता ने इस आह्वान का सकारात्मक प्रत्युत्तर दिया है।
क्या यह ख़बर/ लेख आपको पसंद आया ? कृपया कमेंट बॉक्स में कमेंट भी करें और शेयर भी करें ताकि ज्यादा लोगों तक बात पहुंचे
कृपया हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें


