क्योंकि मृत्युदंड अमानवीय है

आशुतोष कुमार

कुलभूषण जाधव के मृत्युदंड से पाकिस्तान सरकार की अमानवीयता ज़ाहिर होती है, क्योंकि मृत्युदंड अमानवीय है। चाहे अपराध कैसा भी हो और चाहे वह सभी सन्देहों के परे साबित हुआ हो।

हत्या और आतंक अपराध है, लेकिन अगर आप सचमुच ऐसा मानते हैं तो ख़ुद हत्या को कैसे महिमामण्डित कर सकते हैं ? और अगर करते हैं तो दूसरे की आलोचना किस मुंह से करते हैं।

अफ़ज़ल गुरु और याक़ूब मेनन की फांसी का विरोध बहुत से लोगों ने मृत्युदंड की अमानवीयता और निरर्थकता को देखते हुए किया था। आज कुलभूषण की फांसी का विरोध भी इसी तर्क से किया जा सकता है।

कुलभूषण देश का सिपाही था। जासूसी का आरोप साबित हुआ तो भी स्पष्ट है कि वह किसी निजी लाभ के लिए पाकिस्तान नहीं गया था।

कुलभूषण की शहादत अगर होती है तो यह हर एक हिंदुस्तानी को गहरा दर्द देकर जाएगी।

यह किसी के लिए अच्छा नहीं है।

पाकिस्तान के भीतर से विवेक की आवाज़ उठ रही है, बेहतर होगा कि पाकिस्तान सरकार उसकी नोटिस ले और कुलभूषण के मृत्युदंड को तत्काल निरस्त करे।