इशरत जहाँ फर्जी मुठभेड़ काण्ड में एक चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है। एक अँग्रेजी न्यूज वेबसाइट में छपी खबर के मुताबिक मुम्बई की कॉलेज छात्रा इशरत जहाँ और तीन अन्य लोगों के फर्जी एनकाउन्टर की जानकारी गुजरात के मुख्यमन्त्री नरेंद्र मोदी, उनके करीबी अमित शाह और सरकार में शामिल कई 'टॉप लोगों' को थी। अखबार ने सीबीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी और गुजरात पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से यह खबर छापी है।

गौरतलब है कि 15 जून 2004 को अहमदाबाद में इशरत जहाँ, जावेद शेख, अमजद अली राणा और जीशान को पुलिस ने फर्जी मुठभेड़ में मार गिराया था।

यह नया खुलासा प्रधानमन्त्री बनने के हसीन ख्वाब देख रहे मोदी के लिये नयी मुसीबत खड़ी कर सकता है।