राहुल का मोदी पर रिश्वत का आरोप, दस्तावेजी सबूत का दावा
नई दिल्ली, 21दिसंबर। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने सनसनीखेज दावा किया है कि उनके पास आयकर विभाग के छापों से जुडे ऐसे दस्तावेजी प्रमाण मौजूद हैं जिनमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री के तौर पर सहारा समूह और बिरला कंपनी की ओर से करोडों रूपये दिये जाने की बात कही गयी है।
उन्होंने इस मामले में प्रधानमंत्री से स्वयं देश को सफाई देने तथा इसकी स्वतंत्र जांच कराने की भी मांग की।
देशबन्धु की खबर के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी के गृहराज्य गुजरात के उत्तरी जिले महेसाणा में कांग्रेस की नवसर्जन गुजरात रैली को संबोधित करते हुए श्री गांधी ने कहा कि उनके पास इस बात के दस्तावेजी सबूत होने के कारण ही प्रधानमंत्री संसद में उनका सामना नहीं कर रहे थे और उन्हें बोलने भी नहीं दिया जा रहा था।
श्री गांधी जिनके इस दावे पर कि उनके पास श्री मोदी के व्यक्तिगत भ्रष्टाचार का सबूत है और अगर वह संसद में बोलेंगे तो इससे भूकंप आ जाएगा, को लेकर सवाल उठाये जा रहे थे, ने आज श्री मोदी के राज्य में यह सनसनीखेज दावा कर दिया।

उन्होंने कहा आपने मुझे संसद में बोलने नहीं दिया। मै बताता हूं क्यों आप संसद में मेरे सामने नहीं आते थे। छोटा बड़ा हर कारोबारी अपना हिसाब रखता है।
इसी तरह 22 नवंबर 2014 को सहारा कंपनी पर आयकर की रेड हुई। इस दौरान मिले सहारा के रिकार्ड में जो लिखा था मैं आपको बताता हूं।
30 अक्टूबर 2013 को ढाई करोड़ रूपये नरेन्द्र मोदी जी को दिया गया। 12 नवंबर 2013 को 5 करोड़, 27 नवंबर 2013 ढाई करोड़, 29 नवंबर 2013 को 5 करोड़, 6 दिसंबर 2013 को 5 करोड़, 19 दिसंबर 2013 को 5 करोड़ और 13 जनवरी 2014 को पांच, 14 जनवरी 2014 को पांच करोड़ और 22 फरवरी 2014 को पांच करोड़ रूपये नरेन्द्र मोदी जी को दिये गये।
यह सब रिकार्ड मे हैं और इस पर आयकर विभाग के अधिकारियों के दस्तखत हैं।
उन्होंने कहा छह माह में नौ बार सहारा के लोगों ने अपनी डायरी में लिखा है कि नरेन्द्र मोदी को पैसा दिया गया है। अब मोदी जी आप मुझे बताइये सच क्या और झूठ क्या है। पिछले ढाई साल में इस बात की जांच क्यों नहीं हुई।
राहुल ने कहा कि एक प्रधानमंत्री पर आरोप लगाया है। आपने पूरे देश को लाइन में लगा रखा है और पूरे देश की ईमानदारी और ईमानदार लोगों की कमाई पर सवाल उठाया।

अब मैं देश की ओर से पूछ रहा हूं कि क्या यह सूचना जो आईटी के पास है क्या यह सच है। और अगर यह सच है तो इसकी जांच कब होगी।
श्री गांधी ने एक और आरोप लगाते हुए कहा कि बात यहां खत्म नहीं होती। ऐसा ही एक कम्प्यूटर रिकार्ड बिरला कंपनी का है जिसमें साफ लिखा है कि 25 करोड़ गुजरात सीएम को जिसमें 12 करोड़ हो गये, बाकी के सामने प्रश्न चिन्ह बनाया गया है। आप प्रधानमंत्री हैं आप पर सवाल उठाये जा रहे हैं। इन पर इनकम टैक्स के अधिकारियों के हस्ताक्षर हैं जिन्हें वह हम देश को और आपको दिखा देंगे।
कांग्रेस नेता ने कहा अब आप (श्री मोदी) स्वयं बताओ यह सच है या नहीं। इस मामले की एक स्वतंत्र जांच कराओ। पता लगना चाहिए कि इस रिकार्ड और डायरी में जो है वह सच है या नहीं। प्रधानमंत्री पर सवाल उठा रहा है यह सच है या नहीं।
उन्होंने इससे पहले नोटबंदी पर भी सरकार पर जोरदार प्रहार किया और कहा कि प्रधानमंत्री ने दरअसल देश के अमीरों की ओर से लिया गया आठ लाख करोड़ का कर्जा माफ करने के लिए नोटबंदी की योजना बनायी है।

IT Department raided Sahara Company on 22 Nov, 2014: Rahul Gandhi pic.twitter.com/HXbIHzCA3H
— ANI (@ANI_news) December 21, 2016

As per record with IT,Rs2.5 cr was given to PM Modi on 30 Oct '13;Rs 5cr on 12 Nov '13;Rs 2.5 cr on 27 Nov '13;Rs 5cr on 29 Nov '13: RGandhi pic.twitter.com/5nVqjO5FyB
— ANI (@ANI_news) December 21, 2016

Entries showed Rs 5cr given to PM Modi on 6 Dec ’13;Rs 5cr on 19 Dec ’13;Rs 5cr on 13 Jan ’14;Rs 5cr on 28 Jan ’14;Rs 5cr 22 Feb ’14-RGandhi pic.twitter.com/11S1jvF2Nh
— ANI (@ANI_news) December 21, 2016