“हरियाणा पंजाबी गौरव सम्मान” सिरसा के हरिभजन सिंह रैणू को
“हरियाणा पंजाबी गौरव सम्मान” सिरसा के हरिभजन सिंह रैणू को
चंडीगढ, 16 जून- हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेश में पंजाबी भाषा को बढ़ावा देने के लिये राज्य सरकार द्वारा संचालित पंजाबी साहित्य अकादमी, पंचकूला के माध्यम से 17 जून को हरियाणा राज भवन चण्डीगढ़ में एक साहित्यकार सम्मान समारोह आयोजित किया जायेगा। हर वर्ष हरियाणा निवासी पंजाबी साहित्यकारों को साहित्यकार, लोकगायक, भिन्न- भिन्न वर्गों में प्रकाशित पुस्तकों एवम् कहानी लेखकों को मैरिट के लिहाज से हरियाणा सरकार की ओर से पुरस्कृत किया जाता है और इसके साथ ही लेखकों की पाडुलिपियों को प्रकाशित करवाने के लिये सहयोग राशि भी प्रदान की जाती है।
मुख्यमन्त्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव के .के. खंडेलवाल ने इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुये बताया कि इस समारोह के मुख्य अतिथि हरियाणा के राज्यपाल जगन्नाथ पहाडि़या और अध्यक्ष हरियाणा के मुख्यमन्त्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा होंगे, साथ ही हरियाणा की शिक्षा मन्त्री गीता भुक्कल, हरियाणा के सूचना, जनसम्पर्क एवम् सांस्कृतिक कार्य मन्त्री शिवचरण लाल शर्मा विशिष्ट अतिथि होंगे। श्री खंडेलवाल ने यह भी बताया कि वर्ष 2012 हेतु 15 साहित्यकारों को और 2011 के लिये साहित्कारों को इस अवसर पर सम्मानित किया जायेगा। वर्ष 2012 अकादमी का सबसे बड़ा पुरस्कार “हरियाणा पंजाबी गौरव सम्मान” सिरसा के हरिभजन सिंह रैणू को दिया जायेगा, इसी प्रकार “महाकवि भाई संतोख सिंह पुरस्कार” कूरुक्षेत्र डॉ. करमजीत सिंह को, “बाबा शेख फरीद पुरस्कार” फरीदाबाद के सुरेन्द्र सिंह ओबराये, “सन्त तरन सिंह वहिमी पुरस्कार” ऐलनाबाद की जगीर कौर संधू एवम् लोकगायक पुरस्कार गांव जगमलेरां (रानीयां) के जोगिन्द्र सिंह मुक्ता को दिया जायेगा।
इसी पुरस्कार वितरण कड़ी में कविता वर्ग का सम्मान सुशीला सरगम फरीदाबाद, कहानी वर्ग में हरसिमरन कौर चण्डीगढ़, उपन्यास वर्ग में प्रेम सिंह बरनालवी अम्बाला,नाटक वर्ग प्रदूमन भल्ला कैथल, बाल साहित्य मनजीत कौर अम्बालवी अम्बाला, लोक साहित्य ऐलनाबाद के पूरन सिंह निराला और आलेख वर्ग में उपेन्द्रजीत कौर कुरुक्षेत्र को प्रदान किया जायेगा। इन्हीं पुरस्कारों में पंजाबी कहानी लेखन प्रतियोग्यता प्रीतमा दोमेल मोहाल की कहानी “25 साल बाद“ को पहला पुरस्कार, रानीयां के सुभाष सलूजा की कहानी “हदां तो अग्गे“ को दूसरा पुरस्कार और करनाल के अंग्रेज सिंह की कहानी “तिड़किया छतीर“ को तीसरा पुरस्कार दिया जा रहा है।
इसी समारोह में 2011 के पंजाबी साहित्य अकादमी पुरस्कार भी दिये जायेंगे। हरियाणा पंजाबी साहित्य अकादमी की ओर से वर्ष 2011 के साहित्यकार सम्मान, पुस्तक और कहानी मुकाबले प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार भी वितरित किए जायेंगे। इस समारोह वर्ष 2011 के लिये 13 साहित्यकारों को भिन्न- भिन्न विधाओं के लिये सम्मानित किया जायेगा जिसमें हरियाणा पंजाबी गौरव पुरस्कार, महाकवि भाई संतोख सिंह पुरस्कार, बाबा शेख फरीद पुरस्कार और लोकगायक पुरस्कार के अतिरिक्त कविता, कहानी, उपन्यास, नाटक, बाल साहित्य और लोक साहित्य शामिल हैं। यह पुरस्कार प्राप्त करने वालों में यमुनानगर के करतार सिंह सूरी (हरियाणा पंजाबी गौरव पुरस्कार), पंचकूला के केदार नाथ केदार (महांकवि भाई संतोख सिंह पुरस्कार), करनाल के काबल विर्क (बाबा शेख फरीद पुरस्कार), पंचकूला के नीले खान (लोकगायक पुरस्कार), युमनानगर के डा. निर्मल सिंह को पुस्तक पुरस्कार, कविता वर्ग में बरूवाली प्रथम (सिरसा) जोगिन्द्र कौर अग्नीहोत्री (कहानी के लिये), सिरसा राम सरूम रिखी (उपन्यास वर्ग में), करनाल के प्रेम सेठी को (नाटक वर्ग में) हमजापुर (फतेहाबाद) के इकबाल सिंह को (बाल साहित्य वर्ग में), कहानी लेखन प्रतियोग्ता में फरीदाबाद की इन्दू गुप्ता प्रथम, बरनाला (अम्बाला) प्रेम सिंह बरनालवी को दूसरा पुरस्कार और रानीयां लखविन्द्र सिंह बाजवा को तीसरा पुरस्कार प्रदान किया जायेगा।


