हिंदी विश्वविद्यालय का श्रीलंका के विश्वविद्यालय के साथ समझौता
हिंदी विश्वविद्यालय का श्रीलंका के विश्वविद्यालय के साथ समझौता
हिंदी विश्वविद्यालय का श्रीलंका के विश्वविद्यालय के साथ समझौता
कुलपति प्रो. गिरीश्वर मिश्र और प्रो. सुनील संथा ने किए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर
वर्धा, 01 जुलाई 2018: शिक्षक और विद्यार्थियों का आदान प्रदान बढ़ाने तथा उच्च शिक्षा में भारत और श्रीलंका की शिक्षा पद्धति को जानने-समझने की दिशा में तैयार किए गये एक समझौता ज्ञापन पर महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा और श्रीलंका के सबरागामुआ विश्वविद्यालय के बीच हस्ताक्षर किये गये। हिंदी विश्वविद्यालय की ओर से कुलपति प्रो. गिरीश्वर मिश्र और सबरागामुआ विश्वविद्यालय की ओर से कुलपति प्रो. सुनील संथा ने इस समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये।
हिंदी विवि वर्धा में कुलपति प्रो. गिरीश्वर मिश्र के कक्ष में शुक्रवार, 29 जून को आयोजित बैठक में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने के बाद दोनों कुलपतियों ने अपने-अपने विश्वविद्यालय की अकादमिक गतिविधियां तथा पाठ्यक्रम आदि को लेकर चर्चा की। इस अवसर पर विवि के प्रतिकुलपति प्रो. आनंद वर्धन शर्मा, कुलसचिव प्रो. के. के. सिंह, वित्ताधिकारी कादर नवाज खान, भाषा विद्यापीठ के अधिष्ठाता प्रो. हनुमान प्रसाद शुक्ल, सबरागामुआ विवि के कुलसचिव तथा अध्यापक संगीत रत्नायके, भाषा विद्यापीठ के अध्यक्ष प्रो. अनिल कुमार पाण्डेय, जनसंपर्क अधिकारी बी. एस. मिरगे, हिंदी अधिकारी राजेश यादव, सहायक कुलसचिव राजेश अरोड़ा, डॉ. राजेश्वर सिंह उपस्थित थे।
इस समझौता ज्ञापन से दोनों विश्वविद्यालयों के बीच रिश्तों में प्रगाढ़ता आएगी तथा हिंदी के विस्तार को गति मिलेगी ऐसी भावनांए व्यक्त की गयीं।


