14 वर्ष बाद रिहा इरोम फिर गिरफ्तार
14 वर्ष बाद रिहा इरोम फिर गिरफ्तार
नई दिल्ली। एक अदालत के आदेश पर 14 वर्ष बाद रिहा हुई मानवाधिकार कार्यकर्ता इरोम शर्मिला चानू को पुनः गिरफ्तार कर लिए जाने की ख़बर है।
न्यायालय के आदेश पर दो दिन पहले रिहा की गईं सामाजिक कार्यकर्ता इरोम चानू शर्मिला को आज पुलिस ने आत्महत्या का प्रयास करने के ताजा आरोप में फिर से गिरफ्तार कर लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार शर्मिला को पुलिस सरकारी अस्पताल के बाहर बनाए गए छोटे अस्थाई आश्रय स्थल से जबरन ले गई। शर्मिला ने यहाँ अपना अनशन जारी रखा था।
मीडिया में मणिपुर के अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी:जांच) संतोष माचेरला का बयान आया है, 'हमने उन्हें आज सुबह ही फिर से गिरफ्तार किया है और हम उन्हें दिन बीतते आत्महत्या के प्रयास के मामले (भारतीय दंड संहिता की धारा 309) के तहत सीजेएम (मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट) के समक्ष पेश करेंगे।'
Imphal : Manipur civil rights activist Irom Sharmila Chanu re-arrested pic.twitter.com/hehD8A3d3p
— ANI (@ANI_news) August 22, 2014
माचेरला ने बताया, 'अदालत ने उन्हें पिछले मामले मेंं रिहा किया था। अब वे दोबारा अन्न जल लेने से इंकार कर रही हैं और किसी भी चिकित्सकीय जांच से इंकार कर रही हैं। उनके स्वास्थ्य में गिरावट हो रही है और अब वे उन्हें जवाहर लाल नेहरू अस्पताल के उसी वार्ड में रखा गया है जहां उन्हें पहले रखा गया था।'
उन्होंने बताया कि उनकी चिकित्सकीय जांच की जाएगी और एक बार फिर उन्हें नाक के जरिए जबरन भोजन दिया जाएगा। इससे पहले दिन में उन्हें पुलिस जबरन उन्हें अस्पताल के बाहर बने अस्थाई आश्रय स्थल से सरकारी अस्पताल ले गई थी, जहां रिहाई के बाद भी वे अपना अनशन जारी रखे हुए थीं


