23 मई- आज ही बछेन्द्री पाल एवरेस्ट पर चढ़ने वाली पहली भारतीय महिला बनी
23 मई- आज ही बछेन्द्री पाल एवरेस्ट पर चढ़ने वाली पहली भारतीय महिला बनी
इतिहास के झरोखे से 23 मई, DB Live के साथ
From archives, History of May 23
DBLIVE | 23 May | Taarikh Gawah Hai
1592 में वियेना में जर्दानो ब्रूनो को गिरफ़्तार किया गया था। ब्रूनो इटली के दार्शनिक, गणितज्ञ एवं खगोलवेत्ता थे, जिन्हें कैथोलोक चर्च ने अफवाह फैलाने का आरोप लगाकर जिन्दा जला दिया था। अपनी मौत के बाद वह बहुत प्रसिद्ध हुए। उन्नीसवीं और बीसवीं शताब्दी के समीक्षकों ने उन्हें 'स्वतंत्र चिन्तक शहीद' और आधुनिक वैज्ञानिक विचारों का उद्घोषक माना है।
1919 में जयपुर राजघराने की राजमाता गायत्री देवी का जन्म हुआ था। 1943 में गायत्री देवी ने लड़कियों की शिक्षा के लिए जयपुर में पहला पब्लिक स्कूल 'महारानी गायत्री देवी पब्लिक स्कूल' शुरू किया था। 1939 से 1970 तक गायत्री देवी जयपुर की महारानी रही थीं।
1977 में उत्तरी हॉलैंड के एक प्राथमिक स्कूल में उत्तरी मलूका मूल के चरमपंथियों ने छह शिक्षकों और सौ बच्चों को बंधक बना लिया था। हॉलैंड के सैनिकों ने एक बड़ी कमांडो कार्रवाई के बाद सभी बंधकों को आज़ाद करा लिया और इस संकट को सुलझाने में करीब बीस दिन लग गए थे।
1984 में बछेन्द्री पाल (Bachendri Pal is an Indian mountaineer, who in 1984 became the first Indian woman to reach the summit of Mount Everest.) दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट पर चढ़ने वाली पहली भारतीय महिला बनी थीं। बछेन्द्री पाल को पद्मश्री सम्मान से नवाज़ा गया है।
वर्तमान में बछेंद्री पाल 'टाटा स्टील' कंपनी में कार्यरत हैं, जहां वह चुने हुए लोगो को रोमांचक अभियानों का प्रशिक्षण देती हैं।
2010 में मशहूर तेलगू फ़िल्मकार और गीतकार वेतुरी सुंदरम्मा मूर्ति का दिल का दौरा पड़ने से निधन हुआ था। वेतुरी को मथरू देवे भव फ़िल्म के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।


