मुंबई की कनेक्टिविटी को मिलेगा नया आयाम, केंद्र ने ठाणे ज़िले की 53 एकड़ ‘सॉल्ट लैंड’ महाराष्ट्र सरकार को सौंपी
दहिसर-वसई क्रीक कनेक्टिविटी को रफ़्तार, ठाणे की 53 एकड़ सॉल्ट लैंड सड़क परियोजना के लिए मिली
मुंबई महानगर क्षेत्र की कनेक्टिविटी सुधारने वाली महत्वाकांक्षी सड़क परियोजना को बड़ा सहारा मिला है। केंद्र सरकार ने ठाणे ज़िले की 53.174 एकड़ सॉल्ट लैंड महाराष्ट्र सरकार को हस्तांतरित करने का फैसला किया है। इस भूमि पर दहिसर से वसई क्रीक तक बनने वाली सड़क का निर्माण होना है। परियोजना का एक हिस्सा दहिसर से भायंदर तक ‘माझी मुंबई, आपली BMC’ के तहत और दूसरा हिस्सा भायंदर से वसई क्रीक तक MMRDA द्वारा तैयार किया जा रहा है। भूमि स्वीकृति से प्रोजेक्ट की रफ़्तार बढ़ेगी और क्षेत्र की यातायात व्यवस्था को नई दिशा मिलेगी।
यह जानकारी देते हुए केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा-
"प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा, ठाणे ज़िले की 53.174 एकड़ salt land को महाराष्ट्र सरकार को हस्तांतरित करने का निर्णय लिया गया है। यह भूमि दहिसर से वसई क्रीक तक बनने वाली महत्वपूर्ण सड़क परियोजना के लिए स्वीकृत की गई है।
इस परियोजना का कार्य 2 हिस्सों में पूर्ण किया जा रहा है-
➡️ दहिसर से भायंदर तक का हिस्सा (Coastal Road) माझी Mumbai, आपली BMC द्वारा निर्मित किया जा रहा है।
➡️ भायंदर से वसई क्रीक तक का हिस्सा MMRDA द्वारा निर्मित किया जा रहा है।
इस भूमि की स्वीकृति मिलने से प्रोजेक्ट के कार्य को गति मिलेगी। मुंबई महानगर क्षेत्र के यातायात और कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए डबल इंजन सरकार निरंतर प्रयासरत है।
प्रधानमंत्री मोदी जी और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री Devendra Fadnavis जी का हार्दिक धन्यवाद, जिनके दूरदर्शी नेतृत्व और मार्गदर्शन से यह बड़ा कदम संभव हो पाया।"