छत्तीसगढ़ में तबाही! 10 हज़ार स्कूल बंद! कांग्रेस की चेतावनी - BJP का षड्यंत्र!

Chhattisgarh is reeling from a crisis! Ten thousand schools have been shut down, prompting the Congress party to accuse the BJP of a conspiracy.;

By :  Hastakshep
Update: 2025-06-21 08:54 GMT

कांग्रेस नेता देवेंद्र यादव का भाजपा पर हमला — "छत्तीसगढ़ की शिक्षा और कानून-व्यवस्था को बर्बाद कर रही है भाजपा सरकार"

  • छत्तीसगढ़ में तबाही! 10 हज़ार स्कूल बंद! कांग्रेस की चेतावनी - BJP का षड्यंत्र!.
  • छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार का शिक्षा और कानून-व्यवस्था पर बड़ा हमला: कांग्रेस ने लगाए गंभीर आरोप
  • 10,643 स्कूल बंद, 45,000 शिक्षक बेरोजगार
  • ‘युक्तियुक्तकरण नीति’ के नाम पर बच्चों का भविष्य खतरे में
  • व्यापारी और पत्रकार निशाने पर, अंबिकापुर में बाजार बंद
  • मिड-डे मील रसोइया, सफाईकर्मी और महिलाएं भी प्रभावित

कांग्रेस का BJP सरकार को चेतावनी

AICC सचिव और छत्तीसगढ़ के विधायक देवेंद्र यादव ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा सरकार पर बड़ा हमला किया। उन्होंने आरोप लगाया कि 'युक्तियुक्तकरण नीति' के तहत 10,643 स्कूल बंद कर दिए जा रहे हैं और 45,000 शिक्षकों के पद खत्म हो रहे हैं। साथ ही मीडिया पर पाबंदी, किसानों की अनदेखी, व्यापारियों पर इंस्पेक्टर राज और बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ जैसे मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने भाजपा को घेरा। जानिए पूरी रिपोर्ट इस समाचार में...

नई दिल्ली, 21 जून 2025। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि छत्तीसगढ़ में भाजपा राज आने के बाद राज्य ‘शांति के टापू से’ ‘अराजकता की धरती’ बन गया है।

आज दोपहर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) मुख्यालय, इंदिरा भवन, 9ए कोटला रोड, नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ के विधायक एवं AICC सचिव देवेंद्र यादव ने एक प्रेस वार्ता को संबोधित किया। उन्होंने छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार पर तीखे आरोप लगाए और कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था से लेकर शिक्षा व्यवस्था तक सब कुछ चौपट किया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ बना ‘शांति के टापू से’ ‘अराजकता की धरती’

श्री यादव ने कहा कि छत्तीसगढ़, जिसे कभी ‘शांति का टापू’ कहा जाता था, आज अराजकता और भय का केंद्र बनता जा रहा है। उन्होंने कहा “सुकमा से लेकर सरगुजा तक हर दिन गोलियों की गूंज सुनाई देती है”।

उन्होंने कहा कि राज्य में पत्रकारों की हत्या की जा रही है, खासकर उनकी जो भ्रष्टाचार को उजागर करते हैं। जो मीडिया सरकारी अस्पतालों में सवाल उठाते हैं, उनके खिलाफ बंदूकें तानी जा रही हैं।

कांगेस नेता ने कहा कि सरकार ने मीडिया की सरकारी अस्पतालों में एंट्री पर भी रोक लगा दी है।

लोकतंत्र पर हमला: मीडिया और व्यापार जगत दोनों निशाने पर

देवेंद्र यादव ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार मीडिया को दबा रही है और व्यापारियों पर ‘इंस्पेक्टर राज’ थोप रही है। व्यापारी GST अधिकारियों की वसूली और गुंडागर्दी से परेशान हैं।

उन्होंने कहा कि पहली बार अंबिकापुर जैसे शहर में व्यापारियों ने बाजार बंद करने का निर्णय लिया।

खनिज दोहन और किसानों की अनदेखी

श्री यादव ने बताया कि सरकार राज्य के खनिज संसाधनों को निजी कंपनियों को बेचने की तैयारी में है। साथ ही, किसान खाद की किल्लत और सरकारी उपेक्षा से जूझ रहे हैं।

शिक्षा के खिलाफ ‘युक्तियुक्तकरण नीति’ - भाजपा का षड्यंत्र

प्रेस वार्ता में सबसे अहम मुद्दा रहा BJP सरकार द्वारा लागू की गई ‘युक्तियुक्तकरण नीति’, जिसे लेकर कांग्रेस ने गहरा विरोध जताया।

  • इस नीति के तहत 10,643 स्कूलों को बंद किया जा रहा है।
  • इससे 45,000 शिक्षकों के पद समाप्त हो जाएंगे।

श्री यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी के नाम पर चुनाव जीतने के बाद भाजपा ने वादों से पीछे हटते हुए सिर्फ 20,000 शिक्षकों की भर्ती की बात कही, लेकिन अब वह भी ठंडे बस्ते में जाती दिख रही है।

युक्तियुक्तकरण का क्या है असर :

श्री यादव ने बताया कि युक्तियुक्तकरण का राज्य की शिक्षा व्यवस्था पर प्रतिकूल असर पड़ेगा। उन्होंने बताया कि -

  • प्राइमरी स्कूलों में अब 30 बच्चों पर 1 शिक्षक रहेगा (पहले 21 पर 1)।
  • मिडिल स्कूलों में 35 बच्चों पर 1 शिक्षक (पहले 26 पर 1)।
  • केवल एक प्रधानाध्यापक और एक शिक्षक को 1 से 5 तक की कक्षाओं को पढ़ाने की जिम्मेदारी दी जा रही है।

सोइयों, सफाईकर्मियों और स्व-सहायता समूह की महिलाओं पर भी असर

शिक्षकों के अलावा, इस नीति से मिड-डे मील बनाने वाली रसोइयों, स्व-सहायता समूह की बहनों, और सफाई कर्मचारियों का रोजगार भी खतरे में पड़ गया है।

कांग्रेस का ऐलान: "भाजपा की शिक्षा-विरोधी नीति का हर स्तर पर विरोध करेंगे"

प्रेस वार्ता का समापन करते हुए देवेंद्र यादव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी छत्तीसगढ़ की जनता, शिक्षकों, व्यापारियों और युवाओं के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा, "भाजपा सरकार की ये नीतियां बच्चों के भविष्य के साथ क्रूर मज़ाक हैं, जिन्हें हम कभी स्वीकार नहीं करेंगे।"

Tags:    

Similar News