#BhimaKoregaonViolence : महाराष्ट्र बंद का आव्हान और लोकसभा-राज्यसभा में काम रोको
#BhimaKoregaonViolence : महाराष्ट्र बंद का आव्हान और लोकसभा-राज्यसभा में काम रोको
नई दिल्ली। पुणे के भीमा-कोरेगांव में सोमवार को एक कार्यक्रम के दौरान हुई हिंसा में जहां व्यक्ति की मौत हो गयी थी, वहीं कई घायल हो गये थे। यहां पर जातीय हिंसा उग्र रूप ले चुकी है। इस जातीय हिंसा को देखते हुए सरकार ने न्यायिक जांच के आदेश दे दिये हैं और पुलिस की तैनाती कर दी गई है।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि भीमा-कोरेगांव की लड़ाई की 200वीं सालगिरह पर तीन लाख लोग आये थे जिसमें यह हिंसा भड़की है। हमने पुलिस की 6 कंपनियां तैनात की थीं।
फडणवीस ने कहा कि कुछ लोगों ने माहौल बिगाड़ने के लिए हिंसा फैलाई और ऐसी हिंसा बर्दाशत नही की जाएगी। महाराष्ट्र में हर साल यह दिन बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता रहा है. कुछ बाहरी लोगों ने वधु गांव के लोगों को भड़काया और यहां हिंसा फैल गयी।
आपको बता दें कि प्रदर्शन व बंद के चलते राज्य में बस और रेल सेवा पर भी गहरा असर पड़ा है।
#Maharashtra: Protesters seen gathering at Ghatkopar's Ramabai Colony, police personnel also at the site #BhimaKoregaonViolence pic.twitter.com/tkoEaJGFU1
— ANI (@ANI) January 3, 2018
भारिप बहुजन महासंघ के नेता और बीआर अंबेडकर के पोते प्रकाश यशवंत अंबेडकर ने हिंसा रोकने में सरकार की विफलता के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए आज महाराष्ट्र बंद का आह्वान किया है।
इस बंद-प्रदर्शन के चलते प्रशासन ने आज नासिक और औरंगाबाद में स्कूलों को बंद रखने का फैसला लिया है। हालांकि मुंबई में आज स्कूल और कॉलेज खुले रहेंगे। मुंबई यूनिवर्सिटी की सभी परीक्षाएं तय समय पर होंगी।
महाराष्ट्र व कर्नाटक के बीच चलने वाली अंतर्राज्यीय बस सेवा को भी स्थगितकर दिया गया है।
Inter state bus services from Karnataka-Maharashtra temporarily suspended as a precautionary measure: Visuals from Kalaburagi #BhimaKoregaonViolence pic.twitter.com/XMQoADnF9Z
— ANI (@ANI) January 3, 2018
थाणे में प्रदर्शनकारियों ने बस, ऑटोरिक्शा रोके और वाहनों के टायरों से हवा निकाल दी।
#Maharashtra: Protesters halt buses, auto-rickshaws at Lal Bahadur Shastri Road in #Thane, also deflate bus tyres #BhimaKoregaonViolence pic.twitter.com/Me37mxNjgW
— ANI (@ANI) January 3, 2018
राज्यसभा में कांग्रेस सासंद रजनी पाटिल व समाजवादी पार्टी के सांसद नरेश अग्रवाल ने नियम 267 के तहत काम रोको प्रस्ताव पेश किया है।
Congress MP Rajni Patil gives adjournment motion notice in Rajya Sabha under rule 267 on #BhimaKoregaonViolence
— ANI (@ANI) January 3, 2018
उधर लोकसभा में कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने नियम 56 के तहतकाम रोकोप्रस्ताव पेश कियाहै।
उधर, मुंबई में डिब्बेवालों से खाना लेने वालों को आज मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा, क्योंकि आज उन्होंने सेवा बंद रखने का फैसला किया है। औरंगाबाद में इंटरनेट सेवा को बंद रखा गया है।
Mumbai Dabbawallas Association decide to not run its delivery service, today; head of the association Subhash Talekar says "means of transportation difficult for delivery of tiffins on time during #MaharashtraBandh" #BhimaKoregaonViolence pic.twitter.com/6TiVFH2hD0
— ANI (@ANI) January 3, 2018


