Live news of the country and the world 15 November 2025 | Aaj Tak Live

Aaj Tak Breaking News 15 November 2025

दिन भर की खबरें 15 नवंबर 2025 की देश दुनिया की आज तक लाइव खबरें यहां पढ़ें। यहां भारत की राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, विज्ञान-तकनीक, मौसम अपडेट और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं से जुड़ी हर ताज़ा व बड़ी खबर तुरंत पाएँ। इस पेज पर दिन भर की खबरें अपडेट होंगीं...

14 नवंबर की देश दुनिया की आज तक लाइव खबरें यहां पढ़ें

बिहार चुनाव परिणाम 2025 LIVE: एनडीए को तीन-चौथाई बहुमत, 183 सीटें मिलीं; कांग्रेस सिर्फ 6 सीटों के साथ पीछे

बिहार चुनाव परिणाम 2025 लाइव अपडेट: बिहार चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल शाम भाजपा मुख्यालय पहुँचे और पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

पीएम मोदी ने अपने संबोधन के दौरान बिहार में एनडीए की जीत और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में हुए विकास की सराहना की और राज्य के नागरिकों को 'सुशासन की सरकार' चुनने के लिए बधाई दी।

विपक्ष पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने यह भी कहा कि बिहार ने आज के फैसले के माध्यम से तुष्टिकरण की राजनीति और भाई-भतीजावाद को नकार दिया है।

पीएम मोदी से पहले, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और कहा कि बिहार ने आज चुनाव परिणामों के माध्यम से "जंगल राज की नो एंट्री" कह दिया है।

बिहार चुनाव परिणाम लाइव अपडेट: राहुल गांधी ने चुनावी हार पर प्रतिक्रिया दी, नतीजों को 'आश्चर्यजनक' बताया

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बिहार चुनाव परिणामों को "वास्तव में आश्चर्यजनक" बताया है।

विधानसभा चुनावों में पार्टी की हार पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा,

"मैं बिहार के उन करोड़ों मतदाताओं का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने महागठबंधन पर अपना विश्वास जताया।

बिहार का यह परिणाम वाकई चौंकाने वाला है। हम एक ऐसे चुनाव में जीत हासिल नहीं कर सके, जो शुरू से ही निष्पक्ष नहीं था।

यह लड़ाई संविधान और लोकतंत्र की रक्षा की है। कांग्रेस पार्टी और INDIA गठबंधन इस परिणाम की गहराई से समीक्षा करेंगे और लोकतंत्र को बचाने के अपने प्रयासों को और अधिक प्रभावी बनाएंगे।"

बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस केवल छह सीटें ही जीत पाई है।

मनोज झा ने पूछा- क्या चुनाव ऐसा ही था जैसा कि नतीजे बता रहे हैं?

राजद सासंद मनोज झा ने कहा-

"क्या बिहार में चुनाव ऐसा ही था जैसा कि नतीजे बता रहे हैं? हमारा मतलब यह है कि इस नतीजे से निष्कर्ष साफ़ हैं:

1. बेरोज़गारी नहीं है

2. पलायन का दर्द काल्पनिक है

3. स्वास्थ्य और शिक्षा कोई मायने नहीं रखते

हालांकि, तेजस्वी यादव द्वारा उठाए गए मुद्दे हमेशा बिहारियों की मुख्य चिंता बने रहेंगे।

जय बिहार

जय हिंद"

Live Updates

  • 15 Nov 2025 6:33 PM IST

    चुनाव में धांधली: सामने आए सबूत, ब्राजीलियाई लोगों के वोटों से BJP ने लूट लिया बिहार ?

    चुनाव में धांधली: सामने आए सबूत, ब्राजीलियाई लोगों के वोटों से BJP ने लूट लिया बिहार ?

  • 15 Nov 2025 2:23 PM IST

    कांग्रेस ने बिहार नतीजों पर उठाए सवाल

    कोर ग्रुप बैठक के बाद अजय माकन का बयान

    कोर ग्रुप की लंबी चर्चा के बाद कांग्रेस कोषाध्यक्ष अजय माकन ने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर मीडिया से बातचीत में चुनाव प्रक्रिया पर गंभीर शंकाएँ जताईं। माकन का कहना था कि बिहार में मिले अप्रत्याशित नतीजों ने न सिर्फ राजनीतिक हलचल बढ़ाई है बल्कि पूरी चुनाव प्रणाली को लेकर भी प्रश्न खड़े कर दिए हैं। उन्होंने बताया कि सहयोगी दलों और कार्यकर्ताओं से लगातार गड़बड़ी की शिकायतें आ रही हैं, जिनके आधार पर पार्टी विस्तृत जांच की तैयारी में है।

    अजय माकन ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर कोर ग्रुप की बैठक के बाद संवाददाताओं से बात करते हुए कहा-

    "देश में चुनाव प्रक्रिया पर सवाल खड़े हो रहे हैं और जब ऐसा होगा तो नतीजे इस तरह के अप्रत्याशित होंगे ही।

    बिहार चुनाव में BJP का स्ट्राइक रेट 90% से ज्यादा है। किसी ने इसकी उम्मीद नहीं की थी। दाल में कुछ तो काला है।

    हमने अपने गठबंधन सहयोगियों से बात की है, उनका मानना ​​है कि ये अप्रत्याशित नतीजे हैं और इनकी जांच होनी चाहिए। हमें बिहार भर के कार्यकर्ताओं से फ़ोन आ रहे हैं कि गड़बड़ी हुई है।

    हमारे लोग डेटा इकट्ठा कर रहे हैं। हम फ़ॉर्म 17C, मतदाता सूची देखेंगे और फिर तथ्यों और आंकड़ों के साथ आपके पास आएंगे।

    हमने कर्नाटक, महाराष्ट्र और हरियाणा से जुड़े सबूत सामने रखे, लेकिन चुनाव आयोग के कान पर जूं तक नहीं रेंगी। हम लोकतंत्र की रक्षा करने की अपनी भूमिका निभाते रहेंगे, उससे पीछे हटने वाले नहीं हैं। "

  • 15 Nov 2025 10:29 AM IST

    प्रशांत भूषण ने बताया वोटों में हेराफेरी नहीं बल्कि कोई और है ज़िम्मेदार

    सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण का कहना है कि

    "बहुत से लोग मानते हैं कि बिहार में एनडीए की भारी जीत के लिए वोटों में हेराफेरी ज़िम्मेदार है। हालाँकि वोटों में हेराफेरी हुई थी, लेकिन इससे 3% से ज़्यादा वोट नहीं मिले। इस भारी जीत की वजह सिर्फ़ चुनाव से ठीक पहले 1.5 करोड़ से ज़्यादा महिलाओं को सरकारी धन से दी गई 10,000 रुपये की रिश्वत ही हो सकती है। चुनाव आयोग को इसे रोकना चाहिए था, जैसा कि उसने पहले तमिलनाडु और राजस्थान आदि में किया था।

    यह परिणाम दर्शाता है कि चुनाव आयोग और मीडिया के धन और नियंत्रण के संयोजन को हराना लगभग असंभव हो जाता है, खासकर अगर आप मतदाताओं को रिश्वत देने के लिए सरकारी धन का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह हमारे चुनावी लोकतंत्र के लिए बेहद चिंताजनक है।"

  • 15 Nov 2025 8:02 AM IST

    “मशीनरी मैनेजमेंट की सुनामी ने लोकतंत्र बहा दिया” — राजद प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव का आरोप

    चुनावी नतीजों पर राजद का तीखा बयान, EVM और प्रशासनिक दखल पर उठाए गंभीर सवाल

    बिहार विधानसभा के चुनाव परिणाम के बाद सियासी बयानबाज़ी तीखी होती जा रही है। इसी क्रम में राजद के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने चुनाव परिणामों को लेकर गंभीर आपत्तियाँ दर्ज कीं हैं। उनका कहना है कि यह कोई साधारण जनादेश नहीं, बल्कि “मशीनरी मैनेजमेंट” का नतीजा है, जिसने पूरे लोकतांत्रिक ढांचे को हिला दिया है।

    यादव का आरोप है कि धरातल पर न दिखने वाली ताकतें अचानक चुनावी नतीजों में शीर्ष पर पहुंचीं, जबकि मजदूर, किसान और बेरोजगार नौजवान—जो बदलाव की उम्मीद लेकर बैठे थे—खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।

    अपने बयान में उन्होंने यह भी कहा कि जब तक चुनावी परिणाम मशीनों और तंत्र के दखल से प्रभावित होते रहेंगे, तब तक बिहार के करोड़ों युवाओं के सपने पूरे नहीं हो पाएंगे, भले ही वे जनादेश का सम्मान करते हों।

    राजद के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने कहा-

    "बिहार का चुनाव का परिणाम कोई आम परिणाम नहीं बल्कि मशीनरी मैनेजमेंट का परिणाम है।

    यहां EVM मैनेजमेंट की सुनामी आई जिसमें बिहार का लोकतंत्र बहता हुआ दिख रहा है।

    ध्यान रहे जो गुजराती कल पटना में था वो कल लखनऊ में होगा परसो कोलकाता में...

    बिहार कि जनता अवाक है!

    जो लोग , जो पार्टियां पूरे चुनाव धरातल पर दिखाई नहीं दिया वो आज अर्श पर है और फर्श पर बैठे पलायन करने वाले मजदूर , किसान , बेरोजगार नौजवान को अर्श से ठेंगा दिखा रहे हैं।

    2 करोड़ 90 लाख युवा जो बिहार से बाहर जाकर मजदूरी करते थे उनका सपना था कि उसका बिहार बदलेगा, उसे उसके बिहार में ही काम मिलेगा, उसे भी अपने परिजनों के साथ बिहार में ही रहने का मौका मिलेगा उसके सपनों को उन 2 करोड़ 90 लाख बिहारी युवाओं के सपने तब तक पूरे नहीं होने वाले जब तक ये मशीनरी मैनेजमेंट से चुनाव के परिणाम बदले जाते रहेंगे।

    हम जनादेश का सम्मान जरूर करते हैं लेकिन ये जनादेश मशीनरी मैनेजमेंट का हिस्सा है, ये बात पूरा बिहार जानता है।"