विश्वप्रसिद्ध त्रासदी नाटक ‘राजा ओडिपस’ का महात्मा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय में सफलतापूर्वक मंचन

वर्धा, 20 मई 2019: त्रासदी नाटकों (Tragedy plays) के लिए ग्रीक रंगमंच (Greek Theater) प्रसिद्ध है। ग्रीक नाटककार सोफोक्लीज (Greek playwright Sophocles) द्वारा रचित नाटक ‘राजा ओडिपस’ (Oedipus the King) को विश्व प्रसिद्ध त्रासदी नाटक माना जाता है। इसी नाटक का मंचन (Staging drama Oedipus the King) महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय (Mahatma Gandhi International Hindi University) के प्रदर्शनकारी कला विभाग (फ़िल्म एवं रंगमंच) के चतुर्थ एवं षष्टम छमाही (नाट्य विशेषज्ञता) के छात्रों द्वारा ग़ालिब सभागार में गुरुवार को किया गया।

नाटक की प्रस्तुति परिकल्पना एवं निर्देशन विभाग के वरिष्ठ सहायक प्रोफेसर डॉ. सतीश पावड़े का था। नाटक का निर्माण विभागाध्यक्ष डॉ. ओम प्रकाश भारती का था।

कलाकार के रूप में स्वराजसिंह ठाकुर (राजा ओडिपस), आयुषी चांदेकर (रानी जोकास्टा), अनिकेत करपे (राजकुमार क्रेयॉन), शुभम श्रीवास्तव (संत टेरेसियस एवं हरकारा), भूषण भोयर (पुजारी एवं गड़रिया), गोकुल राम (कोरिंथ हरकारा) आकाश कांबले, खुशबू गरगेलवार, अश्विनी रोकड़े, सोनाली पांडे, रागिनी मेहकरे, तथा सुप्रिया भंडारे (सभी कोरस) आदि ने अपनी भूमिकाएं सशक्त रूप में अदा की।

सहायक निर्देशन का प्रभार भूषण भोयर ने संभाला। निर्माण प्रबंधन तथा मंच विन्यास आकाश कांबले का था। वस्त्र विन्यास अश्विनि रोकड़े, रूपसज्जा तथा केश विन्यास लीना भट, संगीत निर्देशन पियूष मांढरे का था। प्रकाश विन्यास शिव कुमार का था। सहायक प्रकाश आयोजक खुशबू गरगेलवार, विक्रम सिंह, कमल जांगड़े थे। मंच सज्जा अजय दहायत तथा मयूर चिकटे ने की।

प्रस्तुति हेतु विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. अश्विनि कुमार सिंह, डॉ. सुरभि विप्लव, ग्यासुद्दीन अहमद खान, चैतन्य आठले तथा तकनीकी सहायक डॉ. हिमांशु नारायण, कार्यालय प्रभारी प्रगति मनवर-मिरगे, एम. टी. एस. उमेश कुमार सिंह, विनोद ढगे आदि ने सहायता की।

What was Sophocles known for? Facts about Euripides…

विश्व प्रसिद्ध त्रासदी के रूप में राजा ओडिपस की नाट्य कथा अतुलनीय है। ग्रीक के थिब्ज का राजा "राजा ओडिपस"एक बुद्धिमान, शुर वीर राजा है। उसे उसे पिता की अपने हाथों हत्या और माता से विवाह का शाप मिला है। इस शाप से बचने के लिए वह अपने कोरिंथ राज्य से भाग जाता है। सफर में वह भयानक पक्षी फिनिक्स के प्रकोप से थिब्ज को अपने शौर्य और बुद्धिमत्ता का प्रयोग कर मुक्ती दिलाता है। उसके पूर्व चार लुटेरों को वह अपने बचाव में मार डालता है। थिब्ज के नागरिक उसे अपना राजा बनाते है। चूँकि कुछ दिन पूर्व किसी अपघात में थिब्ज के राजा लेयस मारे गए थे, इसलिए वे ओडिपस का विधिवत विवाह रानी जोकास्टा से करवाते है।

कई वर्षों बाद एक रहस्य से परदा उठता है, जिसे लुटेरा समझ के ओडिपस ने मारा था, वे राजा लेयस उसके असली पिता थे, और रानी जोकास्टा उसकी असली माँ है। रानी जोकास्टा ये जानते ही आत्महत्त्या कर लेती है। राजा ओडिपस अपनी आँखें फोड़ कर अंधा होकर थिब्ज छोड़ कर अज्ञातवास में चला जाता है। ओडिपस निष्पाप होते हुए भी नियति, भाग्य, नसीब का बली बन जाता है।

Sophocles oedipus the king | किस राजा ने अपनी माँ से शादी की थी? उस राजा का नाम क्या था जिसने अपने पिता की हत्या की थी

'पिता की हत्या और अपनी ही माँ से विवाह' यह सबसे बड़ी, अतुलनीय त्रासदी राजा ओडिपस का मुख्य कथ्य है। इसीलिए इसे विश्व का सर्वश्रेष्ठ त्रासद नाटक माना जाता है। ईसा पूर्व छह सौ साल में यह ग्रीक के एथेंस में नाटक लिखा और खेला गया। निर्देशक डॉ. सतीश पावड़े ने बख़ूबी इस त्रासद नाटक के मूल तथ्य और कथ्य को अपने नाटक में प्रभावी रूप सें अभिव्यक्त किया है। करुण रस की अभिव्यक्ति, रहस्य की अलग-अलग परतें, नियति की प्रबलता, कोरस का प्रभावी प्रयोग, नाट्योचित संगीत, प्रकाश, वस्त्रा सज्जा, रूप सज्जा, मंच सज्जा इस नाटक की विशेषता रही।

संदर्भ -

राजा ओएडिपस की कहानी

यह कहानी प्राचीन यूनानी मिथक पर आधारित है और त्रासदी (tragedy) की सबसे प्रसिद्ध कथाओं में से एक मानी जाती है। यह ग्रीक नाटककार सोफोक्लिस (Sophocles) द्वारा लिखे गए नाटक "Oedipus Rex" पर आधारित है।

कहानी का प्रारंभ

थेबस (Thebes) राज्य के राजा लाइयस और रानी जोकास्ता को एक भविष्यवाणी मिली कि उनका पुत्र बड़ा होकर अपने पिता की हत्या करेगा और अपनी मां से विवाह करेगा। इस डर से, उन्होंने अपने नवजात बेटे को मरवाने का फैसला किया।

बच्चे के पैर में कील ठोककर उसे एक दास के हाथों पर्वत पर छोड़ दिया गया। लेकिन दास को दया आ गई और उसने बच्चे को कोरिंथ (Corinth) राज्य के राजा पोलीबस को सौंप दिया। राजा और रानी ने इस बच्चे को अपना समझकर पाला और उसका नाम ओएडिपस रखा, जिसका अर्थ है "सूजे हुए पैर वाला"।

भविष्यवाणी और यात्रा

जब ओएडिपस बड़ा हुआ, तो उसे एक भविष्यवाणी मिली कि वह अपने पिता की हत्या करेगा और अपनी मां से विवाह करेगा। इस भविष्यवाणी से डरकर, वह कोरिंथ छोड़कर थेबस की ओर निकल पड़ा, यह सोचकर कि पोलीबस और उनकी पत्नी ही उसके असली माता-पिता हैं।

रास्ते में, उसने एक वृद्ध व्यक्ति से झगड़ा कर लिया और क्रोध में उसकी हत्या कर दी। यह व्यक्ति कोई और नहीं बल्कि राजा लाइयस था, जो उसका असली पिता था। लेकिन ओएडिपस को इस बात की जानकारी नहीं थी।

स्फिंक्स और ओएडिपस का राजा बनना

थेबस शहर में उस समय एक भयानक राक्षसी स्फिंक्स लोगों को परेशान कर रही थी। वह यात्रियों से एक पहेली पूछती थी और सही उत्तर न देने वालों को मार डालती थी। ओएडिपस ने उस पहेली का सही उत्तर दिया, जिससे स्फिंक्स ने आत्महत्या कर ली।

थेबस के लोगों ने ओएडिपस को राजा बना दिया और उसकी शादी उनकी विधवा रानी जोकास्ता से कर दी। इस प्रकार, अनजाने में, ओएडिपस ने भविष्यवाणी को सच कर दिया—उसने अपने ही पिता को मार डाला और अपनी मां से विवाह कर लिया।

सत्य का खुलासा और दुखद अंत

कई वर्षों तक, ओएडिपस और जोकास्ता खुशी से रहे और उनके चार बच्चे हुए। लेकिन जब थेबस में अकाल और विपत्तियाँ आने लगीं, तो ओएडिपस ने भविष्यवक्ता टिरिसियस से इसका कारण पूछा।

धीरे-धीरे, रहस्य खुलने लगा और ओएडिपस को सच्चाई का पता चला। यह जानकर कि उसने अपने ही पिता को मार दिया और अपनी मां से शादी कर ली, वह सदमे में आ गया।

जोकास्ता ने शर्म और दुख से आत्महत्या कर ली, और ओएडिपस ने खुद को अंधा कर लिया। फिर वह स्वयं निर्वासित होकर जंगलों में चला गया, जहाँ उसकी मृत्यु हुई।

राजा ओएडिपस की कहानी की सीख

यह कथा भाग्य (destiny) और नियति (fate) की ताकत को दर्शाती है। ओएडिपस ने अपने भाग्य से बचने की पूरी कोशिश की, लेकिन अंततः वही हुआ जिसकी भविष्यवाणी की गई थी।

यह कहानी मानव अहंकार, सत्य की खोज, और त्रासदी के गहरे प्रभावों को उजागर करती है।

&list=PLPPV9EVwmBzB-TQC5Cxzm2gY_Oqcd3EIC

Sophocles | Biography, Facts, & Works |

Britannica.com के मुताबिक -

Sophocles. Sophocles, (born c. 496 bce, Colonus, near Athens —died 406, Athens), with Aeschylus and Euripides, one of classical Athens' three great tragic playwrights. The best known of his 123 dramas is Oedipus the King.

Topics - ईडिपस राजा की कहानी, ईडिपस नाटक, ईडिपस काम्पलेक्स इन हिंदी, माँ से सम्बन्ध, माँ से शादी रचाई, माँ बेटे का विवाह,