PM मोदी हैं या अमित शाह? कैबिनेट से विदाई के सवाल पर उमा भारती का छलका दर्द
PM मोदी हैं या अमित शाह? कैबिनेट से विदाई के सवाल पर उमा भारती का छलका दर्द
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के मुखिया यानी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं या अमित शाह ?
यह सवाल केंद्रीय मंत्री उमा भारती के एक ट्वीट के बाद खड़ा हो गया है।
दरअसल कैबिनेट से अपनी विदाई की चर्चाओं पर उमा भारती का ट्विटर पर दर्द भी छलक गया। उन्होंने लिखा - अमित शाहजी ही बोलेंगे।
इससे पहले उमा भारती ने कैबिनेट से अपनी विदाई के सवाल पर मीडिया को टका-सा जवाब दिया था। उसके बाद ट्विटर पर भी उन्होंने इस संबंध में लिखा।
उमा भारती ने लिखा –
कल से चल रही मेरे इस्तीफे के खबरों पर मीडिया ने प्रतिक्रिया पूछी। इसपे मैंने कहा कि मैंने ये सवाल सुना ही नहीं, न सुनूँगी, न जवाब दूंगी।
दूसरे ट्वीट में उमा भारती ने लिखा –
इस बारे में या तो राष्ट्रीय अध्यक्ष या वे जिसको नामित करें, वही बोल सकते हैं। मेरा इस पर बोलने का अधिकार नहीं है।
न्यूज एजेंसी एएनआइ ने आधिकारिक सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि तीन सितंबर को कैबिनेट का विस्तार होगा।
कल से चल रही मेरे इस्तीफे के खबरों पर मीडिया ने प्रतिक्रिया पूछी। इसपे मैंने कहा कि मैंने ये सवाल सुना ही नहीं, न सुनूँगी, न जवाब दूंगी। /1
— Uma Bharti (@umasribharti) September 1, 2017
इस बारे में या तो राष्ट्रीय अध्यक्ष जी @AmitShah या अध्यक्ष जी जिसको नामित करे, वही बोल सकते है। मेरा इसपर बोलने का अधिकार नही है। /2
— Uma Bharti (@umasribharti) September 1, 2017
Union Cabinet re-shuffle, expansion & swearing-in ceremony of newly inducted ministers on 3rd Sept: Official Sources pic.twitter.com/9XyQWL9rE1
— ANI (@ANI) September 1, 2017


