रिपब्लिक टीवी का प्रोपेगण्डा उसी के मुँह पर गिरा, गौरी लंकेश की बहन ने कहा "हत्या के पीछे दक्षिणपंथी”- शेहला

नई दिल्ली। जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ की पूर्व उपाध्यक्ष शेहला रशीद ने कहा है कि गौरी लंकेश की हत्या मामले में रिपब्लिक टीवी का प्रोपेगण्डा उसी के मुँह पर गिर पड़ा है। गौरी लंकेश कीबहन ने साफ कहा है कि हत्या के पीछे दक्षिणपंथी ताकतें हैं।

शेहरा रशीद ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर कई ट्वीट किए। एक ट्वीट में उन्होंने लिखा -

रिपब्लिक टीवी का प्रोपेगण्डा उसी के मुँह पर गिर पड़ा। गौरी अम्मा की बहन कविता दी कहती हैं, "हत्या के पीछे दक्षिणपंथी हैं"