Today's big news 10 September 2023. Aaj Ki Taza Khabar: आज की टॉप टेन न्यूज़ क्या है? | today's top 10 news.

आज सुबह की टॉप 10 खबरें | Top 10 news of this morning | आज की दस बड़ी खबरें | आज की अन्य बड़ी खबरें

जी20 देशों के ‘नई दिल्ली नेताओं का शिखर सम्मेलन घोषणा’ में कल कहा गया कि आज का युग युद्ध का युग नहीं है और इसी के मद्देनजर घोषणापत्र में सभी देशों से क्षेत्रीय अखंडता तथा संप्रभुता सहित अंतरराष्ट्रीय कानून के सिद्धांतों को बनाए रखने का आह्वान किया गया और यूक्रेन में शांति का मौहाल कायम करने की वकालत की गई।

जी20 नेताओं द्वारा कल शनिवार को समूह की शिखर बैठक में ‘नयी दिल्ली लीडर्स समिट डिक्लरेशन’ को अपनाए जाने के साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि यह एक इतिहास रचा गया है। साथ ही उन्होंने जी20 देशों के नेताओं का उनके समर्थन और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

मोरक्को में बीते शुक्रवार रात आए तेज भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,037 हो गई है। देश के गृह मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय के लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, भूकंप में कम से कम 1,204 लोग घायल भी हुए हैं।

द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के नेता और तमिलनाडु के युवा कल्याण एवं खेल मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने राज्य की प्रमुख विपक्षी दल अन्नाद्रमुक से सनातन धर्म पर रुख स्पष्ट करने की मांग करते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री और द्रविड़ आंदोलन के नेता सी एन अन्नादुरई ने इसका (सनातन का) कड़ा विरोध किया था।

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म “जवान” ने पहले दिन दुनिया भर में 129.6 करोड़ रुपये जबकि भारत में 75 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसके साथ ही “जवान” हिंदी सिनेमा के इतिहास में पहले दिन देश-विदेश में सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आगामी 13 सितंबर को गुजरात विधानसभा की राष्ट्रीय ई-विधान एप्लिकेशन (एनईवीए) परियोजना का उद्घाटन करेंगी और विधायकों को संबोधित करेंगी।

एक चौंकाने वाले अध्ययन से पता चला है कि यदि दुनिया में तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस बढ़ जाता है, तो 50 प्रतिशत ग्लेशियर गायब हो जाएंगे और सन् 2100 तक समुद्र के स्तर में नौ सेमी की वृद्धि होगी। जर्नल साइंस में प्रकाशित अध्ययन में अनुमान लगाया गया है कि दुनिया के ग्लेशियर सन् 2100 तक अपने द्रव्यमान का 40 प्रतिशत तक खो सकते हैं।

संयुक्त राष्ट्र की एक नई रिपोर्ट में आगाह किया गया है कि पेरिस जलवायु समझौते में वैश्विक तापमान वृद्धि पर नियंत्रण के लिए जिन दीर्घकालिक लक्ष्यों को स्थापित किया गया था, दुनिया उन्हें हासिल करने के रास्ते से दूर है। इसके मद्देनज़र, यूएन विशेषज्ञों ने निर्णायक क़दम उठाए जाने पर बल दिया है। यह रिपोर्ट जलवायु परिवर्तन मामलों के लिए संयुक्त राष्ट्र संस्था (UNFCCC) द्वारा जारी की गई है।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने मोरक्को में आए शक्तिशाली भूकम्प से बड़े पैमाने पर हुई जान-माल की हानि पर गहरा दुख व्यक्त किया है और देश की सरकार व स्थानीय जनता को संकट की इस घड़ी में हरसम्भव समर्थन प्रदान करने का भरोसा दिलाया है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, मध्य मोरक्को में स्थानीय समयानुसार रात 11.11 बजे रिक्टर पैमाने पर 6.8 की तीव्रता वाले शक्तिशाली भूकम्प के झटके महसूस किए गए। भूकम्प का केन्द्र पर्यटन की दृष्टि से लोकप्रिय मराकेश शहर से लगभग 70 किलोमीटर दूर बताया गया है, जिसके बाद लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। आरम्भिक समाचारों के अनुसार, इस आपदा में सैकड़ों लोगों की मौत हुई है और बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं। बताया गया है कि दूरदराज़ के पर्वतीय क्षेत्रों में स्थित इलाक़ों में भी नुक़सान होने की आशंका है, जहाँ पहुँच पाना कठिन है।

महिला सशक्तिकरण और अधिकारों के लिए प्रयासरत यूएन संस्था (UN Women) ने अपनी एक नई रिपोर्ट में चेतावनी जारी की है कि 2030 तक, टिकाऊ विकास लक्ष्यों को साकार करने में जुटी दुनिया, लैंगिक अन्तर को पाटने में चिन्ताजनक ढंग से पिछड़ रही है।

संयुक्त राष्ट्र की नवीनतम ‘Gender Snapshot 2023’ रिपोर्ट एक ऐसे पड़ाव पर जारी की गई है जब एसडीजी प्राप्ति की राह में, दुनिया अपना आधा सफ़र तय कर चुकी है।

यूएन वीमैन के अनुसार, यदि मौजूदा रुझान जारी रहे तो वर्ष 2030 तक 34 करोड़ से अधिक महिलाएँ व लड़कियाँ ग़रीबी के गर्त में धँसने के लिए मजबूर होंगी। ये विश्व भर में महिला आबादी के आठ प्रतिशत को दर्शाता है।

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी | Daily School Assembly News Headlines in Hindi