योगेश यादव

देश में पिछले दो दशक में सबसे ज्यादा सामूहिक हत्याएँ और बलात्कार कहाँ हुये - गुजरात में

देश में सबसे ज्यादा कुपोषण कहाँ है - गुजरात में

देश में सबसे ज्यादा किराये की कोख कहाँ है - गुजरात में

देश में सबसे ज्यादा जमीनों की बंदरबाँट कहा हुयी - गुजरात में

देश में सबसे ज्यादा कर्ज किस राज्य में है - गुजरात में

देश में सबसे ज्यादा अवैध शराब कहा बेचीं जाती है - गुजरात में

देश में सबसे ज्यादा और सबसे पहले किस राज्य के लोग पलायित हुये - गुजरात में

देश में सबसे ज्यादा जनसँख्या कहा भयभीत रहती है - गुजरात में

देश में सबसे कम सेना में लोग है - गुजरात में

देश में सबसे कम खेलों में भाग लेने वाले लोग हैं - गुजरात में

पूरे देश में अब तक जितनी रैलियाँ नरेन्द्र मोदी ने की थी उसमें सबसे कमजोर आत्मविश्वास की रैली थी कानपुर की रैली.... जहाँ दूसरे राज्यों में वहाँ के मुख्यमंत्रियों को सरकार चलाने की सलाह देने वाला नरेन्द्र मोदी युवा समाजवादी मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को नीतिगत स्तर पर कोई सलाह नहीं दे पाया।

इस देश का कोई भी उच्च संस्थान इस बात को जाँच ले कि उत्तर प्रदेश की औद्योगिक नीति गुजरात की औद्योगिक नीति से ज्यादा बेहतर और उच्च कोटि की है। यही नहीं, यहाँ की सूचना प्रौद्योगिकी नीति के मामले में गुजरात कहीं खड़ा नहीं होता है। इन्हीं नीतियों से प्रभावित होकर गुजरात राज्य के ही दुग्ध संघ अमूल ने उत्तर प्रदेश में 5 लाख लीटर छमता वाली डेरी लगाने का फैसला किया है।

उत्तर प्रदेश एकमात्र राज्य है जहाँ पर सारे जिलों को चार लेन से जोड़ने के लियेए बजट में धन की व्यवस्था की गयी है। ...और महज 1.5 साल के कार्यकाल में उत्तर प्रदेश ने अन्य राज्यों से कई गुना ज्यादा संख्या में मेडिकल सीटो में वृद्धि की है। इन्हीं वजह से नरेन्द्र मोदी, युवा अखिलेश पर कोई आरोप नहीं लगा सके। आज की रैली में अखिलेश के करिश्मे की वजह से नरेन्द्र मोदी फीके पड़ गये।