देहरादून 23 अप्रैल, 2015। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने केदारनाथ धाम की पैदल यात्रा का जो निर्णय लिया है, जिससे सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नया जोश आया है।
कांग्रेस महासचिव शिल्पी अरोरा ने एक वक्तव्य में कहा कि खेत-‘मजदूर किसान रैली, संसद सत्र में उपस्थिति और अब केदारनाथ की पैदल यात्रा करके कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने उत्तराखण्ड ही नही पूरे देश के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नया जोश भर दिया है। सभी कांग्रेस कार्यकर्ता शुरू से चाहते थे कि राहुल जी आगे आयें और देश की राजनीति को नई दिशा दे। कांग्रेस उपाध्यक्ष द्वारा गौरीकुंड से केदारनाथ की इतनी लंबी पैदल यात्रा से देश-‘दुनिया में चारधाम यात्रा विशेषकर केदारनाथ धाम के सुरक्षित होने का संदेश जायेगा। इससे उत्तराखण्ड को लाभ मिलेगा। चारधाम यात्रा को बढ़ावा मिलेगा। यहां स्थानीय व्यवसायियों के रोजगार को लाभ मिलेगा।
शिल्पी अरोरा ने कहा कि राहुल गांधी की इस यात्रा से यह भी संदेश जायेगा कि राज्य सरकार द्वारा सीमित संसाधनों के बल पर चारधाम यात्रा को फिर से पटरी पर लाने का काम किया गया है। भाजपा के नेताओं द्वारा चारधाम यात्रा को लेकर जिस प्रकार की बयानबाजी समय-समय पर की जाती रही है, उससे देश में नकारात्मक महौल बनाने का प्रयास कर उत्तराखण्ड के लोगो के हितों को नुकसान पहुंचाया गया। लेकिन राहुल गांधी की इस यात्रा से भाजपा के नेताओं को भी जवाब मिल गया है। उत्तराखण्ड के लोगो के हितों के सच्चे हिमायती के तौर पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी उभर कर आये हैं। आपदा के समय भी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रदेश का भ्रमण किया तथा और आपदा प्रभावितों को हर संभव मदद दिलवायी थी। उन्होंने कहा कि आपदा के समय मोदी जी ने प्रचारित किया था कि उत्तराखण्ड की सरकार उनकी मदद नही लेना चाहती है, लेकिन आज तो मोदी जी देश के प्रधानमंत्री है, तब से एक बार भी मोदी जी ने ऐसी पहल नही कि जैसी आज राहुल गांधी जी ने की है। उत्तराखण्ड भी देश का अंग है और जब यहां के लोग आपदा से कराह रहे है, ऐसे समय में देश के प्रधानमंत्री को आगे बढ़कर उत्तराखण्डवासियों का साथ देना चाहिए था, लेकिन उन्होंने ऐसा नही किया। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी देश का भविष्य हैं।