केजरीवाल का दावा, कांग्रेस को सिर्फ 9 फीसदी वोट मिलेंगे

Kejriwal claims Congress will get only 9 percent votes

नई दिल्ली, 21 अगस्त। अभी तक भाजपा विरोधी गठबंधन में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अब खुलकर कांग्रेस के विरोध में आ गए हैं।

श्री केजरीवाल ने कहा कि 2019 लोकसभा चुनावों में मुख्य मुकाबला आम आदमी पार्टी (आप) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच होगा और कांग्रेस को कुल वोटों में से केवल 9 फीसदी वोट ही मिलेंगे।

उन्होंने ट्वीट कर कहा,

"आप और भाजपा में सीधी टक्कर। कांग्रेस को मात्र नौ प्रतिशत वोट।"

आप नेता ने यह भी कहा कि लोगों को लगता है कि अगर दिल्ली के सभी सातों सांसद आप के होते तो मेट्रो का किराया नहीं बढ़ता।

उन्होंने कहा,

"लोग सोचते हैं, केवल आप दिल्ली वालों के हक के लिए लड़ती है। भाजपा/कांग्रेस के सांसद कभी दिल्ली वालों की नहीं सोचते और अगर सातों सांसद आप के होते तो सीलिंग नहीं होती और मेट्रो का किराया नहीं बढ़ता।"

वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने दिल्ली की सातों सीटें जीती थी।