क्या आपने Zee news देखा ? 8 सितंबर रात 9 बजे जरूर देखें
क्या आपने Zee news देखा ? 8 सितंबर रात 9 बजे जरूर देखें
8 सितंबर रात 9 बजे ज़ी न्यूज़ देखूँगा NDTV नहीं, वो लोग भी उस वक़्त ज़ी न्यूज़ ही देखें जो अब तक NDTV या रवीश को देखते सुनते आ रहे हैं। मुझे याद नहीं कि भारतीय पत्रकारिता के इतिहास में ऐसा पहले कभी हुआ हो जब किसी चैनल को उसकी गलतबयानी के कारण लिखित और मौखिक दोनों तरह की माफी माँगने का आदेश दिया गया हो।
ये फैसला ऐतिहासिक है। याद कीजिये जब गौहर रज़ा साहब के ख़िलाफ़ अति आपत्तिजनक शब्दों को पिरोते हुए "अफ़ज़ल प्रेमी गैंग" जैसे शब्दों का प्रयोग किया गया। चाटुकारिता की हद पार करते हुए अपने आकाओं को ख़ुश करने की उत्तेजना क्या न करवा दे। भाषा का स्तर तो ख़ैर छोड़ ही दीजिये। गौहर रज़ा साहब बधाई के पात्र हैं साथ ही उनको ग्रैंड सैलूट कि ज़ी न्यूज़ के इस अभियान के ख़िलाफ़ NBSA गए और आख़िरकार उनकी आपत्तियों को स्वीकार किया गया। ज़ी न्यूज़ को लिखित और मौखिक माफीनामे के साथ ही जुर्माना भरने को भी कहा गया है। ये सुपारी पत्रकारिता के मुँह पर चाँटा है। इस चाँटे की गूँज सुनियेगा आठ सितंबर रात नौ बजे। यक़ीन मानिए, उस वक़्त इस चैनल की TRP आसमान छू रही होगी। आप भी जश्न में शामिल हों। गौहर साहब को एक बार फिर से बधाई।
तो फिर लगा लीजिये रिमाइंडर अभी।
मोहित खान की फेसबुक टाइमलाइन से साभार


