क्रिकेट का नया बाजार बांग्लादेश
क्रिकेट का नया बाजार बांग्लादेश
क्रिकेट का नया बाजार बांग्लादेश। आईपीएल कैसिनों का रंगारंग विस्तार भारत की यह हार सनसनीखेज और धोनी का यह बयां कि मुस्ताफिज की गेंदे समझ में नहीं आ रही। ललित मोदी तो राजघराने को भी बख्श नहीं रहे हैं। भारत अब भी चूंकि गुलाम है और अब भी कोलकाता को लंदन में तब्दील करने की कवायद है, महारानी के पुत्तर के साथ तार जिनके जुड़े हैं, मोदीनगर वंशज उन ललित मोदी के पेरिस हिल्टन संगे सेल्फी की कसम भारत के राजा रानियों को बख्श दें क्योंकि इस महादेश में किरकेटस बड़ा कोई धरम नहीं है और धरम का मायने तो गोरखधंधा है, आप जाने ही होंगे। हम्माम में सब के सब नंगे, राजपथ पर जलवा और योग का कारोबार रमरमाये। मारकाट की वैदिकी हिंसा हमारी आस्था है तो किरकेट फिर भी अमन चैन का सबब है।
आफसपा के बागियों से निपटने के लिए हमारे रणबांकुरे उसी किरकेट का योगासन लगा रहे हैं। पतंजलि अवतार की जै, जै गंगा मइया। किरकेट में कम से कम शत प्रतिशत हिंदुत्व का जनसाहर है नहीं और किरकेट को मुक्तबाजार में जिन जिनने कैसिनों बनाया उन ललित मोदी की जै। महारानी वसुंधरा की जै। सुषमा जी की जै। जेटली कारपोरेट वकील की जै, पूर्व पत्रकार राजीव शुक्ल की जै, भारतीय कृषि का काम तमामो करने वाले पवार महाराज जी की जै, एअर इंडिया का बेड़ा गर्क करने वाले पटेल ज्यु की जै।
अंबानी अडानी की हर विश पूरी करने वाले महाजिन्न की जै।
किरकेट को रोजगार दफ्तर और घोड़ों की रेस बनाने वाले श्रीनिवासन, डालमियां और धोनी महाराज और मीडिया के किरकेट जलवे की जय।
जहर खिलाने-पिलाने के विज्ञापनों के जरिये अरबों कमाने वाले आमाची सचिन तेंदुलकर भारत रत्न की जै।
कहकहे लगाकर अरबपति बन जाने वाले किरकेटकंमेंटेटर की जै।
बड़े बड़े धंधे में घोटाले होते ही रहते हैं।
रक्षा सौदे में घोटाले होते रहते हैं।
संसद भवन और राष्ट्रपति भवन से लेकर ग्राम पंचायतों में आमदनी की बरखा बहार रचने वाले तमाम जनप्रतिनिधियों की जै।
মুস্তাফিজের বল বুঝতে পারছে না ভারত, ধোনির সরল স্বীকারোক্তি...
http://www.prothom-alo.com/sports/article/559321
पलाश विश्वास


