गंगा तो गंगा है राजा भी नंगा है
गंगा तो गंगा है राजा भी नंगा है
दल का दलदल
""""""""""
खट की आवाज हुई
ठप्पा लगा
एक और कूल्हा शामिल हो गया जमात में
सिद्धहस्तों की किमियागिरी
सौ टंच हॉलमार्क लगा
डाकू मानसिंह राजा मानसिंह बन गया
भेड़िया भेड़ हो गया
प्रमाणीकरण के माहिर
बांच दिया
राष्ट्र भक्ति का अभिनंदन पत्र
गंदे नाले रोज गिरते हैं गंगा में
आचमन के क़ाबिल नहीं
लाशों भरा बदबूदार नाला
पतित पावन हैं गंगाजल
गंगा तो गंगा है
राजा भी नंगा है
//जसबीर चावला//
Next Story


