गन्ने के बकाये का भुगतान जल्द किया जाये- भाकपा
लखनऊ- भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव मंडल ने गन्ने का राज्य समर्थित मूल्य रु.350 प्रति कुंतल निर्धारित किये जाने तथा चीनी मिलों पर गन्ने के बकाये का भुगतान तत्काल कराने की मांग की है। भाकपा ने निजी चीनी मिलों द्वारा चीनी मिलें न चलाने की धमकी को आपत्तिजनक करार देते हुए उन पर कड़ी कार्यवाही किये जाने की मांग की है।
यहाँ जारी एक प्रेस बयान में भाकपा के राज्य सचिव डा. गिरीश ने कहा कि कृषि की लागत बढ़ जाने और सूखे के चलते किसानों को गन्ने की कीमत कम से कम रु. 350 प्रति कुंतल मिलना ही चाहिये। राज्य सरकार को जल्द से जल्द इसकी घोषणा करनी चाहिये। साथ ही चीनी मिलों पर गन्ने के बकायों का तत्काल भुगतान कराने को ठोस कदम उठाये जाने चाहिये। यदि निजी चीनी मिलें मिल न चलाने की धमकियाँ देती हैं तो राज्य सरकार को इनका अधिग्रहण कर स्वयं चलाना चाहिये और केंद्र सरकार को इस मद में राज्य को आर्थिक सहायता मुहय्या करानी चाहिये।
भाकपा ने चेतावनी दी है कि यदि उपर्युक्त मामले में शीघ्र समुचित कार्यवाही न की गयी तो भाकपा आंदोलनात्मक कदम भी उठा सकती है।
-0-0-0-0-0-0-0-0-
निजी चीनी मिलों की मिल न चलाने की धमकी, चीनी मिल, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, भाकपा के राज्य सचिव डा. गिरीश, किसानों को गन्ने की कीमत, गन्ना संकट, किसान, चीनी, गन्ना, उत्तर प्रदेश,Not to get the threat of private sugar mills, sugar mills, Communist Party of India, Communist Party of India, CPI state secretary Dr. Girish, the price of sugarcane farmers, sugar cane crisis, farmers, sugar, sugarcane, Uttar Pradesh, sugarcane dues pay,गन्ने के बकाये का भुगतान