घबराए मोदी ने दी सफाई “हम संविधान बदलने नहीं आए हैं"
घबराए मोदी ने दी सफाई “हम संविधान बदलने नहीं आए हैं"
घबराए मोदी ने दी सफाई “हम संविधान बदलने नहीं आए हैं"
ज्यों-ज्यों कर्नाटक विधानसभा चुनाव नज़दीक आ रहा है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिल की धड़कनें बढ़ने लगीं हैं। अब उन्होंने सफाई दी है कि “हम संविधान बदलने नहीं आए हैं”
मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि कर्नाटक में 01 मई को जनसभा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय जनता पार्टी सरकार की ओर से संविधान बदलने के प्रयास संबंधी खबरों को कांग्रेस का झूठा प्रचार करार देते हुए भरोसा दिया कि उनकी सरकार बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर के बनाए गए संविधान में किसी तरह का बदलाव नहीं करेगी।
style="display:block; text-align:center;"
data-ad-layout="in-article"
data-ad-format="fluid"
data-ad-client="ca-pub-9090898270319268″
data-ad-slot="8763864077″>
कर्नाटक के बेलागावी जिले के चिक्कोडी में जनसभा को संबोधित करते हुए श्री मोदी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने आरंभ में संविधान निर्माता डॉ अम्बेडकर को नकारने का प्रयास किया था, लेकिन जब उन्हें लगा कि बाबा साहेब के बिना उनकी दुकान नहीं चलेगी तो फिर उन्हें अपना लिया।
श्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस सत्ता से बाहर रहने पर सत्ता पाने के लिए बहुत छटपटाती है और झूठा प्रचार करती है। भारतीय जनता पार्टी सरकार की ओर से संविधान बदलने के प्रयास की बात भी कांग्रेस के इसी झूठ का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि सत्ता के लिए यह पार्टी कुछ भी कर सकती है। जिस तरह से मछली पानी के बिना नहीं रह सकती और उसी तरह कांग्रेस सत्ता के बिना नहीं रह सकती।
पीएम ने आरोप लगाया कि सत्ता पाने के लिए कांग्रेस कुछ भी करने को तैयार है। इसके लिए वह ऊंच-नीच की राजनीति करती है, जातिवाद का जहर फैलाती है और हर दिन एक नये झूठ को पेश करने का काम करती है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने गरीबों के नाम पर खूब दुकान चलायी है लेकिन अब जब एक गरीब का बेटा देश का प्रधानमंत्री बना है तो उसे तकलीफ हो रही है। भारतीय जनता पार्टी ने सत्ता में आने के बाद देश को दलित राष्ट्रपति दिया तो कांग्रेस को जलन हो रही है।
ज़रा हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें


