जनता आटो हड़ताल से परेशान और सीएम को पीएम से जान का खतरा !
जनता आटो हड़ताल से परेशान और सीएम को पीएम से जान का खतरा !
जनता आटो हड़ताल से परेशान और ...
सीएम को पीएम से जान का खतरा !
नई दिल्ली। दिल्ली प्रदेश नेशनल पैंथर्स पार्टी के अध्यक्ष राजीव जौली खोसला ने कड़े शब्दों में अपने आप को हरिशचन्द्र कहने वाले दिल्ली के मुख्यमंत्री की आलोचना करते हुए कहा कि दिल्ली की जनता आटो हड़ताल से परेशान है, डीटीसी की बसें भी सड़कों पर नाम मात्र की हैं और ऊपर से बारिश की वजह से सड़कों पर पानी भराव की वजह से जाम। जनता अपनेआप को कोस रही है कि किस घड़ी में हम सबने दिल्ली का रहनुमा चुना, जो कि खुद को अपनेआप भी महफूज नहीं समझ रहा।
खोसला ने कहा दिल्ली के राजा को नरेन्द्र मोदी से अपनी जान का खतरा है, क्योंकि दिल्ली के 67 विधायकों में से तकरीबन सभी पर कोई न कोई आरोप लगे हुए हैं या लग रहे हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री खुद ने भी काफी गुनाह कर रखे हैं, चुनाव लड़ने के दौरान दो-तीन जगह से पहचानपत्र बनाना, यह भी एक संगीन अपराध है।
उनके निजी सचिव राजेन्द्र जो रिश्वत के आरोप में पकड़े गये, वे भी अरविंद केजरीवाल के पुराने कालेज के सहपाठी हैं।
पैंथर्स नेता ने कहा केजरीवाल को कहीं न कहीं डर है कि उनके तारों के कनेक्शन भी सामने ना आ जायं, इसलिए वे दिल्ली की जनता की समस्याओं को ना देखते हुए अपने पर जानलेवा हमले होने का ढोंग रच रहे हैं।
खोसला ने कहा जब यह मैदान में आये थे तो इन्हें पता नहीं था कि भाजपा व कांग्रेस पुराने खिलाड़ी, वे नए खिलाड़ियों को कहां जमने देंगे, जबकि 67 विधायकों में से काफी विधायक तो भाजपा व कांग्रेस से निकले हुए पके हुए चावल हैं। माननीय केजरीवाल सिर्फ जनता को गुमराह कर रहे हैं और अपना समय व्यतीत कर रहे हैं। पैंथर्स पार्टी इसकी घोर निंदा करती है।
Public Fed up with auto strike and CM risk of life from the PM!


