जियो देगा सैमसंग स्मार्टफोन पर कैशबैक और अतिरिक्त डाटा
जियो देगा सैमसंग स्मार्टफोन पर कैशबैक और अतिरिक्त डाटा
जियो देगा सैमसंग स्मार्टफोन पर कैशबैक और अतिरिक्त डाटा
‘जियो कैशबैक एंड एडिशनल डेटा ऑफर -2018’
जियो ने सैमसंग के साथ बंडल ऑफर पेश किया है। इस ऑफर में ग्राहकों को 2750 रु का कैशबैक मिलेगा। सैमसंग के स्मार्टफोन J2 और J7-Duo पर जियो कैशबैक के साथ अतिरिक्त डेटा भी देगा। ‘जियो कैशबैक एंड एडिशनल डेटा ऑफर -2018’ के तहत कोई भी जियो ग्राहक अगर सैमसंग के J2 और J7-Duo मॉडल्स खरीदता है तो उसे कैशबैक और एडिशनल डेटा के फायदे मिलेंगे। ऑफर 30 सितंबर तक उपलब्ध रहेगा।
‘जियो कैशबैक एंड एडिशनल डेटा ऑफर -2018’ के तहत ग्राहक को 50 रु के 55 कैशबैक वाऊचर मिलेंगे। यानी 2750 रु का सीधा फायदा। जिन्हें वह अपने अगले रिचार्ज में इस्तेमाल कर सकेगा। एक बार में एक ही वाऊचर रिडिम किया जा सकता है और वो भी 198 या 299 रु के प्रीपेड प्लान के साथ।


