तो मोदी का एजेंडा फिर चलाएंगे अन्ना हजारे!!!
तो मोदी का एजेंडा फिर चलाएंगे अन्ना हजारे!!!
मोदी का एजेंडा और अन्ना आंदोलन
बेंगलुरू। अन्ना हज़ारे का भारी सहयोग था कांग्रेस की तबाही और मौजूदा सरकार की स्थापना के लिए ज़मीन तैयार करने में। अब क्या हो गया है कि अपनी प्रिय पार्टी की सरकार की छीछालेदर पर उतारू हैं। समझ में नहीं आ रहा है कि खेल संचालित कहाँ से हो रहा है?
अभी सूत्रों से पता चला है कि अन्ना हज़ारे की अध्यादेश वाली बात प्रधानमंत्री मोदी मान लेंगे और ज़मीन वाले अध्यादेश को लैप्स हो जाने देंगे।
इस तरह से किसानों का जो आंदोलन सरकार के खिलाफ धीरे-धीरे रफ़्तार पकड़ रहा है, उसकी हवा निकल जायेगी। भूमि अध्यादेश के अलावा बाक़ी धन्नासेठ समर्थक नीतियां डंके की चोट पर चलाई जायेंगी, क्योंकि इतने बड़े आंदोलन के टूट जाने के बाद बहुत दिनों तक कोई आंदोलन शुरू नहीं हो सकेगा।
... हालांकि यह भी सच है कि इसके बाद अन्ना हज़ारे की विश्वसनीयता ख़त्म हो जायेगी लेकिन मोदी का एजेंडा कामयाब हो जाएगा।
(संदर्भ- भूअधिग्रहण अध्यादेश, जल जंगल और जमीन,भूमि अधिकार चेतावनी यात्रा)
शेष नारायण सिंह


