नई दिल्ली,18 जनवरी। अमीरों और गरीबों के बीच की खाई दिनोंदिन बढ़ती जा रही हैं। ऑक्सफैम की एक रिपोर्ट के मुताबिक आज दुनिया की आधी से ज्यादा संपत्ति सिर्फ आठ लोगों के पास है।

यह जानकारी वर्ल्ड इकॉनोमिक फोरम की सालाना बैठक में ऑक्सफैम ने दी।

ऑक्सफैम ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट में बताया है कि दुनिया के 360 करोड़ गरीबों की संपत्ति के बराबर की संपत्ति अमेरिका के छह, स्पेन और मेक्सिको के एक उद्योगपति के पास है।

ऑक्सफैम के मुताबिक 2010 में तैतालिस लोगों के पास दुनिया के आधे लोगों के बराबर संपत्ति हुआ करती थी।

जिन उद्योगपतियों का जिक्र है, उनका चयन फोर्ब्स की अरबपतियों की सूची से किया गया है। इसमें माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर बिल गेट्स, फेसबुक के को-फाउंडर मार्क जुकरबर्ग और ऐमजॉन के फाउंडर जेफ बेज़ोस शामिल हैं। बिल गेट्स करीब 5 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ शीर्ष पर हैं।

उनके बाद अमांसियो ऑर्तेगा के पास करीब 4.5 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति है इनके बाद वॉरेन बफेट करीब 4.14 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ तीसरे स्थान पर है। चौथे नंबर पर 3.6 लाख करोड़ के साथ मैक्सिकन कारोबारी कार्रोस स्लिम है।

पांचवें पर जेफ बेज़ोस है। इनके पास 3 लाख करोड़ की संपत्ति है, उसके बाद फेसबुक के संस्थापक और सीईओ मार्क जकरबर्ग 2.95 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ छठे स्थान पर है।

लैरी एलिसन, ओरेकल कॉर्प 2.9 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ सांतवे और माइकल ब्लूमबर्ग 2.7 लाख करोड़ की संपत्ति के साथ आठवें स्थान पर है।

तो ये वो आठ नाम है जिनके पास दुनिया की आधी आबादी के बराबर संपत्ति' है।

ऑक्सफेम ने अपनी रिपोर्ट में इसका खुलासा किया है और ये भी कहा कि अमीरी और गरीबी की इस खाई को जल्द दूर नहीं किया गया तो समाज में अस्थिरता का माहौल पैदा होगा।

DB Live