प्रज्ञा और बृजेश सिंह से मिलने वाले राजनाथ का ज़ाकिर नायक पर सवाल हास्यास्पद

जाकिर नायक के बहाने मुसलमानों को निशाना बनाना चाहती है सरकार

लखनऊ, 10 जुलाई 2016। रिहाई मंच के महासचिव राजीव यादव ने कहा है कि हर महीने आतंकवाद की आरोपी साध्वी प्रज्ञा से मिलने जेल में जाने वाले गृहमंत्री जो उससे पहले दाऊद इब्राहिम के शार्प शूटर रहे बृजेश सिंह से भी मिलने जेल जा चुके हैं, का ज़ाकिर नायक पर सवाल उठाना हास्यास्पद है।

श्री यादव ने कहा कि ज़ाकिर नायक एक प्रतिष्ठित इस्लामिक स्कॉलर हैं जो धर्मों के तुलनात्मक व्याख्या के लिए जाने जाते हैं।

उन्होंने कहा कि शास्त्रार्थ तो प्राचीन भारतीय परम्परा का अभिन्न हिस्सा रहा है, इसीलिए ज़ाकिर नायक को बांग्लादेश में हुए हमले का आरोपी की तरह प्रस्तुत करना साबित करता है कि भाजपा उस भारतीय संस्कृति का भी सम्मान नहीं करती जिसका रट्टा उसके नेता दिन रात लगाते रहते हैं। ज़ाकिर नायक तो सिर्फ बहाना हैं असली निशाना तो मुसलमान हैं।

श्री यादव ने कहा कि ज़ाकिर नायक तो सिर्फ बहाना हैं असली निशाना तो मुसलमान हैं जिन्हें इसके बहाने बदनाम करने और हिंदुओं में उनके खिलाफ नफरत भरने के लिए ये सब किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एनआईए मोदी सरकार के इशारों पर काम करके अपनी छवि खराब करने के सिवा और कुछ नहीं कर रही है।

First published on July 10,2016 10:29